Sheesh Mahals Row: ये हैं देश के टॉप 5 'शीशमहल', जिनके विदेशी भी हैं दीवाने
Sheesh Mahals : सर्द दिल्ली में सियासी पारा चरम पर है, यहां के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास को लेकर सियासत लगातार जारी है। भाजपा जहां इसे 'शीशमहल' कहकर तंज कस रही है तो वहीं 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह ने बुधवार को भाजपा को सीएम आवास को देखने का चैलेंज दे दिया।
दोनों नेता पार्टी कार्यकर्ताओं को और मीडिया को लेकर सीएम आवास पहुंचे थे, जहां पर उनकी पुलिस वालों से तीखी बहस भी हुई, जिसके बाद सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह धरने पर भी बैठ गए।

इस हरकत पर केवल बीजेपी ने ही आम आदमी पार्टी पर तंज नहीं कसा बल्कि कांग्रेस ने भी आमआदमी पार्टी की कड़ी आलोचना की है।
सीएम आवास में टैक्स पेयर्स के 45 करोड़ रुपए खर्च किए (Sheesh Mahals)
आपको बता दें कि केजरीवाल पर आरोप है कि उन्होंने सीएम आवास बनवाने के लिए टैक्स पेयर्स के 45 करोड़ रुपए खर्च किए थे। यही नहीं इस घर में 1 करोड़ के पर्दे और 6 करोड़ का मर्बल लगा है। हालांकि केजरीवाल इस बारे में सफाई दे चुके हैं कि उन्होंने जेल जाने से दो दिन पहले ही सीएम आवास छोड़ दिया था, उनके पास दिल्ली में अपना कोई घर नहीं है।
5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को चुनावी नतीजे (Sheesh Mahals)
आपको बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी तो वहीं 8 फरवरी को चुनावी नतीजे सामने आएंगे। खैर आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर के बीच आपको बताते हैं कि देश के असली 'शीशमहलों' के बारे में।
शीशमहल एक चमत्कारी कारीगरी का अनोखा उदाहरण (Sheesh Mahals)
गौरतलब है कि देश के 'शीशमहल' एक चमत्कारी कारीगरी का अनोखा उदाहरण हैं, जिन्हें कि ग्लास यानी की शीशों से बनाया गया है। कुछ तो अपनी सुंदरता के लिए इस कदर मशहूर हैं कि उसे देखने के लिए विदेशी भी इंडिया आते हैं। दरअसल ये कला, वास्तुकला और ऐतिहासिक धरोहर का संगम हैं, जो हमें हमारे गौरवशाली अतीत से हमें रूबरू कराते हैं।
आमेर पालेस का शीशमहल(Sheesh Mahals)
जयपुर के आमेर पालेस का शीशमहल अपनी नायाब सुंदरता के लिए जगप्रसिद्ध है। जब इसमें मोमबत्ती या दीप जलाए जाते हैं, तो यह पूरा महल जगमगा उठता है। इसे "दर्पणों का महल" भी कहा जाता है।
उदयपुर का शीशमहल (Sheesh Mahals)
लेकसिटी उदयपुर का शीशमहल अपनी अद्वितीयता और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। इसे महाराणा प्रताप के शासनकाल में बनवाया गया था।कहते हैं इस महल में युद्द की रणनीतियां बनाई जाती थीं।
मेहरानगढ़ का शीशमहल (Sheesh Mahals)
मेहरानगढ़ किले में स्थित शीशमहल भव्यता का प्रतीक है। इसकी दीवारें और छत शीशे के जटिल काम और सुनहरे पत्तों से सजाई गई हैं। इसे देखने के लिए भी दूर-दूर से सैलानी आते हैं।
शाहजहां का शीशमहल (Sheesh Mahals)
आगरा किले में स्थित शाहजहां का शीशमहल मुग़ल वास्तुकला का एक बेमिसाल उदाहरण है। शाहजहां ने इसे अपनी बेगम मुमताज के लिए करवाया था। यहां की दीवारें और छत छोटे-छोटे शीशों से सजी हुई हैं।
पटियाला का शीशमहल (Sheesh Mahals)
पंजाब के पटियाला में स्थित शीशमहल सिख वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। यहां एक संग्रहालय भी है, जिसमें कई दुर्लभ कलाकृतियां हैं, जिन्हें देखने के लिए सैलानी आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications