Jhut bolne wali Rashiya: झूठ बोलने में माहिर होती हैं ये राशियां, जानिए कौन सी राशि है Biggest Liar?
Jhut bolne Wali Rashiya: ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि राशियां दर्पण की तरह होती हैं जो कि इंसान के व्यक्तित्व के बारे में सबकुछ बता देती हैं। अगर आप किसी इंसान के बारे में जानने में उत्सुक हैं तो सबसे पहले उसकी राशि पता कीजिए, आपको मिनटों में उसके बारे में सारी बातें मालूम हो जाएंगी।
मशहूर एस्ट्रोलॉजर नेहा राजपूत ने तो राशियों के झूठ बोलने वाली कला के बारे में भी रोचक बातें बताई हैं, जिसे सुनने के बाद आप बिल्कुल हैरान रह जाएंगे।

आपको बता दें कि नेहा राजपूत ने कहा कि 'सिंह-तुला और मीन राशि' अपने आप को सही साबित करने और वाह-वाही बटोरने के लिए झूठ बोलते हैं तो वहीं 'मिथुन-धनु और मकर' राशि वाले सच का साथ देने के लिए झूठ बोलते हैं।'
'कर्क और कुंभ' राशि वाले काफी चालाक होते हैं (Jhut bolne wali Rashiya)
तो वहीं 'कर्क और कुंभ' राशि वाले काफी चालाक होते हैं और वो स्वार्थ में आकर झूठ बोलते हैं तो वहीं 'वृषभ-कन्या'वाले हालात को सुधारने के लिए झूठ बोलते हैं , जबकि मीन-मेष राशि वाले झूठ बोलते नहीं है और अगर ये बोलते भी हैं तो पकड़े जाते हैं।'
12 राशियों के गुण और विशेषताएं( Jhut bolne wali Rashiya)
- मेष राशि (Aries): मेष राशि के जातक साहसी और आत्मविश्वासी होते हैं। वे नई चीजों को अपनाने के लिए हमेशा रेडी रहते हैं। कभी-कभी गुस्सा उनको नुकसान पहुंचाता है लेकिन ये अच्छे लीडर होते हैं।
- वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि के लोग धैर्यवान, विश्वसनीय और व्यावहारिक होते हैं। ये सुंदरता को पसंद करते हैं।
- मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि के जातक बुद्धिमान, मिलनसार और बहु-प्रतिभाशाली होते हैं। ये अच्छे स्पीकर होते हैं।
- कर्क राशि (Cancer): भावुक, संवेदनशील और परिवार प्रेमी होते हैं। बहुत केयरिंग लेकिन मूड स्विंग के शिकार होते हैं।
- सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के जातक आत्मविश्वासी, साहसी और नेतृत्वकर्ता होते हैं। इनको रौब झाड़ने की बीमारी होती है।
- कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि के लोग परिश्रमी होते हैं। वे छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हैं लेकिन बहुत जल्गी परेशान हो जाते हैं।
- तुला राशि (Libra): तुला राशि के लोग संतुलन और सौंदर्य के प्रेमी होते हैं। वे शांतिप्रिय, दयालु और एडजस्ट वाले लोग होते हैं।
- वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि के जातक गहरे, रहस्यमय होते हैं, गुस्सा इन्हें भी बहुत आता है।
- धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि के लोग जिज्ञासु, ऊर्जावान और स्वतंत्र होते हैं। ये बोलते बहुत ज्यादा हैं।
- मकर राशि (Capricorn): मकर राशि के लोग अनुशासित, महत्वाकांक्षी और जिम्मेदार होते हैं। केयरिंग होते हैं।
- कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि के जातक रचनात्मक, प्रगतिशील होते हैं। आजाद ख्याल के मालिक होते हैं।
- मीन राशि (Pisces): मीन राशि के लोग दयालु, कलात्मक और सहज होते हैं लेकिन गुस्सा इन्हें भी बहुत आता है।
आपको बता दें कि नेहा राजपूत, एक पेशेवर ज्योतिषी हैं, बीते 7 वर्षों से ये ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से लोगों को मार्गदर्शन कर रही है।
यहां देखें: ज्योतिष नेहा राजपूत का पूरा वीडियो
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications