Salman Khan’s Birthday:'दबंग' सलमान ने 'खामोशी' से कहा-'जानम समझा करो'
मुंबई, 27 दिसंबर। आज बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो में से एक सलमान खान का जन्मदिन है..वो सलमान जिसने दुनिया को 'प्रेम' दिया। जिसे देखकर 'एक लड़का और एक लड़की' एक-दूसरे से पूछते थे आखिर 'हम आपके हैं कौन', जिसके 'लव' ने हमें 'बागी' होना बताया और यह भी बताया कि अगर प्रेम की 'जय हो' और परिवार वाले कहें कि 'हम साथ-साथ हैं' तो हर 'दबंग' इंसान की लाइफ में 'नो एंट्री' हो जाती है, दिल के इस 'सु्ल्तान' पर आज भी लड़कियां 'कुर्बान' होने को तैयार हैं, वो तो 'खामोशी' से फिल्मी कैनवस पर कहता है कि 'जानम समझा करो' और कभी ये चुलबुल पांडे बनकर पर्दे पर कहता है कि दोस्ती का एक उसूल है 'नो सॉरी और नो थैंक्यू' इसलिए जो 'कमिंटमेट एक बार कर दो फिर उसके बाद अपनी भी ना सुनो।'
चलिए बॉलीवुड के इस डैशिंग बिगबॉस के मशहूर संवादों पर डालते हैं एक नजर....

नो सॉरी नो थैंक्यू...
दोस्ती में नो सॉरी नो थैंक्यू.. समझे मिस्टर...अब जब दोस्ती की है तो निभानी तो पड़ेगी ही।

दबंग
हम तुम में इतने छेद करेंगे कि तुम कंफ्यूज हो जाओगे कि सांस कहां से ले और....?
Recommended Video

वांटेड
एक बार जो कमिटमेंट कर दी तो फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता।

बॉडीगार्ड
मुझ पर एक एहसान करना, मुझ पर कोई एहसान नहीं करना।

किक
मेरे बारे में इतना मत सोचना..दिल में आता हूं..समझ में नहीं आता।

बजरंगी भाईजान
हम बजरंगीबली के भक्त हैं, मर जाएंगे लेकिन झूठ नहीं बोलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications