Real Estate Rich List: जानें भारत के 10 सबसे अमीर रियल एस्टेट डेवलपर्स के बारे में
ग्रोहे-हुरुन इंडिया ने रियल एस्टेट रिच लिस्ट 2023’ जारी की है। इस रिपोर्ट में देश के सबसे अमीर रियल एस्टेट डेवलपर्स की जानकारियां दी गयी हैं।

पिछले छह सालों से ग्रोहे-हुरुन इंडिया, भारत के टॉप रियल एस्टेट डेवलपर्स की सूची जारी करता आ रहा है। इस बार भी यह लिस्ट सामने आई है। जिसमें देशभर के सबसे दस अमीर बिल्डर्स की जानकारियां शामिल की गयी हैं। इस साल की GROHE-HURUN लिस्ट में 67 कंपनियों और 16 शहरों के 100 व्यक्तियों को स्थान दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार 61 प्रतिशत लोगों की संपत्ति में इजाफा हुआ है। जबकि 25 नये चेहरे हैं। तो वहीं 36 प्रतिशत लोगों की संपत्ति में कमी देखी गयी है। आइए बताते हैं आपको दस बड़े दिग्गजों की संपत्ति के बारे में।
राजीव सिंह (डीएलएफ)
दिल्ली लैंड एंड फाइनेंस यानी डीएलएफ के चेयरमैन राजीव सिंह ₹59,030 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे धनी भारतीय रियल एस्टेट कारोबारी है। हालांकि राजीव सिंह की प्रॉपर्टी में 4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इसके बावजूद उन्होंने रियल एस्टेट से जुड़े अमीरों की सूची में टॉप स्थान बरकरार रखा है।
मंगल प्रभात लोढ़ा और परिवार
लिस्ट में दूसरे नंबर पर है मंगल प्रभात लोढ़ा। वह लोढ़ा समूह के संस्थापक है। जिसे अब मैक्रोटेक डेवलपर्स के नाम से जाना जाता है। 2020 तक मंगल प्रभात लोढ़ा और उनके परिवार की कुल संपत्ति ₹44,270 करोड़ थी। मैक्रोटेक डेवलपर्स की मुंबई के साथ-साथ हैदराबाद और पुणे में 30 से अधिक परियोजनाएं हैं। हालांकि उनकी संपत्ति अब लगभग 20 प्रतिशत से कम हो चुकी है। फिलहाल मंगल लोढ़ा महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री भी है।
अर्जुन मेंडा और परिवार
तीसरे नंबर पर अर्जुन मेंडा और परिवार है। अर्जुन मेंडा आरएमजेड कॉर्प के ग्रुप चेयरमैन है। इस रियल एस्टेट कंपनी की स्थापना 2002 में अर्जुन मेंडा और उनके बेटों राज मेंडा और मनोज मेंडा ने की थी। कंपनी का मुख्यालय बेंगलुरु में है। ग्रोहे-हुरुन इंडिया के अनुसार, अर्जुन मेंडा और उनका परिवार भारत में तीसरा सबसे अमीर रियल एस्टेट डेवलपर हैं। यह परिवार आरएमजेड कॉर्प का 100 प्रतिशत मालिक है। रिपोर्ट में इनकी कुल संपत्ति ₹37000 करोड़ बताई गई है।
चंद्रू रहेजा और परिवार
रिपोर्ट में चौथे नंबर पर रहेजा ग्रुप के चेयरमैन चंद्रू रहेजा और उनका परिवार है। इनकी संपत्ति में एक प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। रहेजा कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है। इनकी कुल संपत्ति ₹26620 करोड़ है। इनके पिता लछमनदास रहेजा ने 1956 में रहेजा समूह की स्थापना की थी। बाद में परिवार टूट गया और चंद्रू के भाइयों के बीच स्वामित्व तीन भागों में विभाजित हो गया।
निरंजन हीरानंदानी
पांचवें सबसे अमीर निरंजन हीरानंदानी है। वह हीरानंदानी समूह के सह-संस्थापक है और रियल एस्टेट कारोबार में बड़ा नाम रखते है। हीरानंदानी ने अपने भाई सुरेंद्र की मदद से 1985 में मुंबई के पवई में 250 एकड़ की जमीन खरीदी थी और तब उन्होंने हीरानंदानी समूह के रियल एस्टेट के कारोबार की शुरुआत की। फोर्ब्स की 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक निरंजन हीरानंदानी की कुल संपत्ति ₹12400 करोड़ है लेकिन ग्रोहे हुरुन की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति ₹23900 करोड़ है।
जितेंद्र विरवानी
छठे नंबर पर जितेंद्र विरवानी है और वह एंबेसी समूह के सह-संस्थापक तथा अध्यक्ष है। फोर्ब्स के मुताबिक, उनके पास पूरे भारत में 62 मिलियन वर्ग फुट से अधिक का मिश्रित पोर्टफोलियो है। जितेंद्र विरवानी ने 1993 में एंबेसी समूह बनाया था। फोर्ब्स की रिपोर्ट के वह साल 2021 में ₹23,220 करोड़ की संपत्ति के साथ चौथे सबसे अमीर बिल्डर थे। ग्रोहे-हुरुन ने उनकी कुल संपत्ति ₹23100 करोड़ बताई है।
विकास ओबेरॉय
सातवें नंबर पर विकास ओबेरॉय है। रिपोर्ट के अनुसार इनकी कुल संपत्ति ₹22970 करोड़ है। इनकी कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है। उनके मुंबई में 40 से भी ज्यादा कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट हैं।
बसंत बंसल और परिवार
आठवें नंबर पर बसंत बंसल है। वह रियल एस्टेट कंपनी एम3एम इंडिया के मालिक है। हुरुन रियल एस्टेट रिच लिस्ट 2021 के अनुसार, बसंत बंसल और उनके परिवार की कुल संपत्ति ₹17,250 करोड़ थी। वहीं इस बार की रिपोर्ट की बात करें तो इनकी संपत्ति में सात प्रतिशत की कमी देखी गई है। फिलहाल इनकी कुल संपत्ति 2023 में ₹16,110 करोड़ है।
राजा बागमने
नौवें नंबर पर राजा बागमने है जोकि बेंगलुरु स्थित एक रियल एस्टेट डेवलपर और व्यवसायी है। उन्होंने 1996 में बागमने डेवलपर्स की शुरुआत की। बिजनेस आउटरीच की 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक राजा बागमने की कुल संपत्ति ₹16,730 करोड़ थी। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में राजा बागमने को 71वां स्थान मिला था। जबकि हुरुन रियल एस्टेट रिच लिस्ट 2023 के अनुसार इनकी कुल संपत्ति ₹16,100 करोड़ है।
गाव्वा अमरेंद्र रेड्डी
दसवें नंबर पर गाव्वा अमरेंद्र रेड्डी है जो हैदराबाद के रियल एस्टेट डेवलपर है। अमरेंद्र रेड्डी जीएआर कॉर्पोरेशन के संस्थापक और अध्यक्ष है। उन्हें भारतीय रियल एस्टेट अरबपतियों की कई सूचियों में शामिल किया गया है। उनकी संपत्ति ₹15,000 करोड़ है। उन्होंने जीएआर कॉर्पोरेशन की 1982 में स्थापना की थी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications