Positive India: ऑनलाइन शॉपिंग..एक क्लिक पर जहान भर की खुशियां
बैंगलुरू। आज कल हर पेपर, न्यूज चैनलों पर जोर-शोर से एक विज्ञापन दिखाया जा रहा है और वो है ऑनलाइन शॉपिंग का। चाहे फिल्प कार्ट हो या फिर स्नैप डील या फिर अमेरिकन अमेजॉन... हर कंपनी जोरदार छूट के साथ अपने उपभोक्ताओं को लुभाने में लगी हुई है। इसलिए आज हम Positive India में बात करेंगे ऑनलाइन शॉपिंग की, जो कि इन दिनों लोगों में खास करके युवाओं के बीच में खासा लोकप्रिय हो गई है।
भारत में पैर पसारता ई-कॉमर्स बाजार
हाल के सालों में भारत में तेजी से इंटरनेट यूज़र्स की संख्या बढ़ी है जिसकी वजह से अब भारतीयों का दिल ई-कॉमर्स मार्केट पर आ गया है। आज जमाना स्मार्ट फोन का है जिसके जरिये कम समय और कम कीमत में लोगों को बढ़िया चीजें मिल रही है जो कि एक बहुत बड़ा कारण है ऑनलाइन शॉपिंग के फेमस होने का।आंकडो़ं के मुताबिक भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग मुंबई वाले करते हैं और उसके बाद बैंगलुरू और दिल्ली वालों का नंबर आता है। चेन्नई का स्थान इस मामले में चौथे नंबर पर है।
हर चीज मौजूद
आज ऑनलाइन आप ट्रेन के टिकट से लेकर कपड़े, जूते, घर का सामान यहां तक कि हेल्थ इंशोयोरेंस तक बिक रहा है। जिसके कारण अब विदेशी कंपनियों ने भी इंडिया में तेजी से ऑनलाइन मार्केटिंग शुरू कर दी है और वो सक्सेसफूल भी हैं जिसमें सबसे ऊपर नाम है विश्व की सबसे नामी ऑनलाइन अमरीकी कंपनी
अमेजॉन। जिसके आने के बाद अब भारतीयों को इंटरनेट पर और चीजें मिलने लगी हैं क्योंकि अमेजॉन ने खरीददारों को किताब, फ़िल्मों की डीवीडी, गैजेट, मोबाइल फ़ोन और कैमरे सहित और भी कई सामग्रियां बेचना शुरू किया था। जिसके बाद उससे मुकाबला करने वाली कंपनियों ने भी इन चीजों को बेचना शुरू कर दिया। समीक्षकों का मानना है कि भारत में ई-कॉमर्स बाजार के लिए काफी संभावनाएं हैं।
रोजगार मौजूद
ई-कॉमर्स बाजार का दूसरा सकारात्मक पहलू यह है कि इस बहाने पढ़े-लिखे लोगों को बेहतर रोजगार उपलबद्ध हुए हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के लिए योग्य लोगों की जरूरत होती हैं जिन्हें कि बेसिक अंग्रेजी और इंटरनेट की नॉलेज होना आवश्यक है ऐेसे में ई-कॉमर्स बाजार की वजह से भारत में युवाओं को अच्छा रोजगार मिल रहा है, जिसमें वेतन भी काफी अच्छा है। एक सर्वे के मुताबिक पिछले दो सालों में करीब बीस-तीस प्रतिशत युवाओं को सर्विस ऑन लाइन रिटेल मार्केट में मिली हैं।
सबसे लोकप्रिय टिकटों की खरीदारी
आज लोगों का जीवन फोन पर निर्भर हो गया है लोग बस एक टच से ही अपने फोन पर फलां वेबसाइट खोलते हैं और जी भर के सामान खरीदते हैं। हालांकि इन सबके बीच सर्वाधिक लोकप्रिय यात्रा के लिए टिकट बेचने वाली वेबसाइटें हैं। रिसर्च कंपनी कॉमस्कोर के अनुसार भारत में इंटरनेट का प्रयोग करने वाले हर पांच में से एक व्यक्ति भारतीय रेल की टिकट ऑनलाइन बुक करता है।
डिजिटल इंडिया से फायदा
अगर भारत सरकार की महात्वाकांक्षी योजना की वजह से देश में इंटरनेट हर जगह पहुंच जाता है तो निश्चित तौर ऑनलाइन मार्केटिंग का दबदबा होगा। क्योंकि भारत दुनिया के तीन सबसे तेज़ी से बढ़ रहे इंटरनेट बाज़ारों में से एक है। पिछले साल इंटरनेट का प्रयोग यहां 41 प्रतिशत बढ़ा है जो कि एक अच्छा आंकड़ा है।
पॉजीटिव इंडिया
देश को विकास चाहिए.. और विकास का ही एक प्रतीक है ऑनलाइन मार्केटिंग। अगर वाकई में सबकुछ प्लान के तहत क्रियांन्वित हुआ तो वो दिन दूर नहीं जब हमारे देश के पांच साल का बच्चा भी अपने चॉकलेट की खरीदारी अपने पापा के फोन से कर लेगा इसलिए सुखद परिवर्तन में सभी को योगदान देना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications