जानिये घरों में रोज किन बातों पर होता है पति-पत्नी का झगड़ा, कहीं आप भी तो...

नई दिल्ली। पति-पत्नी का रिश्ता काफी अजीब होता है, कभी इसमें सागर की तरह गहराई दिखायी देती है तो कभी इसमें लड़कपन वाला प्रेम, कभी इसमें मीठी तकरार नजर आती है तो कभी इसमें अकूड़पन भी दिखता है।

मियां साहब के एक्सक्यूज जो बेगम को कर देते हैं गुस्सा

लेकिन कहते हैं ना सफल दांपत्य जीवन के लिए यह सारी बातें बहुत ज्यादा जरूरी है, दो अलग-अलग पर्यावरण से आये लोग जब जीवनसाथी बनते हैं तो उनके विचारों में अंतर होना लाजिमी ही है लेकिन इन अंतर को आपको एक सीमा के अंदर ही रखना चाहिए क्योंकि तभी जीवन सुखी और सफल हो सकता है।

कभी खट्टा कभी मीठा.. पति-पत्नी का रिश्ता

लेकिन देश के नंबे प्रतिशत लोगों के घर में एक चीज बेहद कॉमन है और वो है कि घर के मर्दों का घर के कामों में रूचि नहीं होना, एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि हमारे देश के नंबे प्रतिशत पत्नियों का झगड़ा अपने पति से घर की सफाई को लेकर होता है। जिसकी वजह से पत्नियां अपने पति से दुखी रहती हैं और उनकी बुराई करती हैं।

आईये जानते हैं कौन से वो आम कारण जिन पर होता है मियां-बीवी का झगड़ा.. और आप खुद अपना आंकलन कीजिये कि आप भी कहीं इन कारणों में शामिल तो नहीं हैं..

गीला तौलिया

गीला तौलिया

अक्सर पति लोग गीला तौलिया बिस्तर पर छोड़ देते हैं, जिस पर बीवीयों का पारा चढ़ जाता है।

मोजे इधर-उधर छोड़ देना

मोजे इधर-उधर छोड़ देना

पतियों की आदत होती है जूते के मोजे इधर-उधर उतारने की, वो मोजे जूते छोड़कर सोफा, बेड, टेबल हर जगह पाये जाते हैं जिसकी वजह से बीवीयां झल्ला जाती हैं।

अजीब से बहाने

अजीब से बहाने

अक्सर पति, पत्नीयों से कहते हैं कि यार घर की सफाई के लिए मैंने नौकरानी रखी हुई है, तुम सारे काम उससे क्यों नहीं कराती?

मैं घर में हूं, होटल में नहीं

मैं घर में हूं, होटल में नहीं

जब घर के सामानों के फैलाने पर बात होती है तो मियां जी अक्सर कहते हैं अरे ऐसे पता तो चलता है कि घर में कोई है भी, मुझे भी एहसास होता है कि मैं घर में हूं, होटल में नहीं।

सोने के लिए परेशान

सोने के लिए परेशान

अक्सर संडे को पतिदेव देर तक सोते हैं, जिसकी वजह से बेड हमेशा गंदा रहता है जिस पर कहते हैं एक दिन संडे मिलता है, उसमें भी तुम्हारी किचकिच शुरू हो जाती है, बेड पर कंबल ही तो है और कुछ तो नहीं जो गंदा लगे।

फ्र‍िज साफ करने की क्या जरूरत है?

फ्र‍िज साफ करने की क्या जरूरत है?

हर सप्ताह फ्र‍िज साफ करने की क्या जरूरत है, तुम जबरदस्ती काम बढ़ा देती हो।

झाड़ू नहीं मिला

झाड़ू नहीं मिला

सफाई क्या खाक करूं, पता नहीं सामान कहां रखती हो, मुझे झाड़ू ही नहीं मिला।

जिंदगी में और भी काम है

जिंदगी में और भी काम है

जिंदगी में और भी काम है सफाई के अलावा, मेरे पास।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+