अब बिना इंटरनेट के चलाइये फोन पर फेसबुक
नई दिल्ली। इन दिनों मार्क जुकरबर्ग का फेसबुक काफी बदलाव की ओर है, रोज इसमें नये-नये फीचर शामिल हो रहे हैं जो कि यूजर्स को काफी आकर्षित कर रहे हैं। इन दिनों फेसबुक का नया एप बहुत ज्यादा लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है और वो है फेसबुक का लाइट एप।
जिसे डाउनलोड करने पर इंटरनेट डाटा कम यूज होगा और इसे आप ऑफलाइन यूज कर सकते हैं। इस एप को आप बिना ऑनलाइन ना हुए बिना आप आसानी से फेसबुक पर न्यूजफीड का प्रयोग कर सकते हैं और बड़ी आसानी से यूजर ऑफलाइन होते हुए कमेंट और पोस्ट भी कर सकेंगे।
दूसरी खास बात यह है कि यूजर फेसबुक पर कमेंट और स्टेटस अपलोड बिना किसी इंटरनेट के तो कर देगा लेकिन जैसे ही यूजर ऑनलाइन होगा उसके डेटा अपने आप ही अपलोड हो जायेगा। फेसबुक के लाइट एप को ऑफलाइन फीचर नाम दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications