आठ दिन की मैक्स के साथ डैड जुकरबर्ग की फोटो
सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने अपनी बेटी मैक्स के साथ अपनी एक फोटोग्राफ अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है। इस फोटो को अब तक काफी लाइक्स और शेयर मिल रहे हैं।

मंगलवार को मार्क ने यह फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'फुल ऑफ ज्वॉय,' जिसे पढ़कर कोई भी अंदाजा लगा सकता है मार्क अपने नए रोल से काफी खुश हैं।
मैक्स का जन्म एक दिसंबर को हुआ था और इस समय वह आठ दिनों की है। मैक्स के जन्म के बाद मार्क और उनकी पत्नी ने 99 प्रतिशत शेयर्स एक नेक काम के लिए दान में देने का मन बनाया था।
Full of joy with little Max.
Posted by Mark Zuckerberg on Tuesday, December 8, 2015
मार्क ने मैक्स के जन्म से पहले अपने पिता बनने की बात कुछ इस तरह से लिखी थी कि वह एक बेटी के पिता बनने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या और बेटियों से जुड़ा एक अहम संदेश भी दिया था।
जो 99 प्रतिशत शेयर मार्क और उनकी पत्नी प्रिसिला ने दान में देने का ऐलान किया है उसका प्रयोग बच्चों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए किया जाएगा।
मार्क ने मैक्स के जन्म के साथ ही एक पोस्ट शेयर की थी। मार्क और प्रिसिला ने मैक्स के नाम लिखी एक चिट्ठी में कहा था कि वह इस रकम के साथ ही दुनिया को आने वाली पीढ़ी के लिए एक सुरक्षित और खूबसूरत जगह बनाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications