Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सावधान: आपके जेब में रखी नोट ले सकती है आपकी जान, जानिए कैसे?

नयी दिल्ली। आपको ये खबर सन्न कर देगी। आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी जब आपको ये पता चलेगा कि आपके जेब में रखी आपकी नोट बीमारियों को दावत दे रही है। आपके लिए मौत को और पास खींच रही हैं। अगर आपको विश्वास नहीं हो रहा तो जरा इस खबर को गौर से पढ़िए।

indian currency

जी हां अगर आप आसानी से गंदे नोट को स्वीकार कर लेते हैं तो जरा सावधान हो जाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो यकीन मानिये कि यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल भारतीय वैज्ञानिकों के एक दल के मुताबिक गंदे पुराने नोटों पर एं‍टीबायोटिक प्रतिरोधिक जीन होते हैं जो कुछ खास वायरस एवं बैक्टिरिया को अपने साथ वहन करते हैं। ये बैक्टिरिया और वाइरस बीमारियों को दावत देते हैं।

रिसर्च में काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च और इंस्टीट्यूट ऑफ जिनोमिक्स और इंटीग्रेटिव बायोलॉजी के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए इस रिसर्च के मुताबिक दस, बीस और सौ रुपये के नोट पर 78 रोगाणु और 18 जीन मिले जो शरीर के इम्‍यूनो सिस्‍टम को प्रभावित कर सकते हैं।

वैज्ञानिकों ने अपनी इस रिपोर्ट को प्‍लोस वन नाम के साइंस जर्नल में पब्लिश किया है। इस रिपोर्ट का मकसद लोगों को जागरुक करना है, ताकि वो गंदे पुराने नोटों को लेने से पहले सावधान रहें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+