News in pics: बीते सप्ताह की कुछ चुनिंदा तस्वीरें

नई दिल्ली। कटरा-ऊधमपुर रेल लिंक से लेकर श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर में हुए PSLV-C23 के लांच तक कई खबरें इस सप्ताह चर्चा में रहीं। वहीं, फीफा की फीवर, बारिश और मंहगाई ने भी खूब खबरें बनाई। कहीं लोग बारिश से परेशान हैं तो कई लोग इसका जम कर आनंद उठा रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच, कुछ ऐसी तस्वीरें भी हैं जो खुद अपनी अलग खबरें बयां कर रही है।

तो फिर देखते हैं कुछ ऐसी ही तस्वीरों की झलक-

इलाहाबाद

इलाहाबाद

बादलों के बीच नैनी ब्रिज का एक खूबसूरत नजारा।

 मौसम का बदला मिजाज

मौसम का बदला मिजाज

आखिरकार देश की राजधानी दिल्ली में भी मॉनसून ने दस्तक दे ही दिया। नई दिल्ली में झमाझम होती बारिश का मजा लेते युवा।

 रेत कलाकार सुर्दशन पटनायक

रेत कलाकार सुर्दशन पटनायक

भारत के मशहूर रेत कलाकार सुर्दशन पटनायक रेत कलाकारी के विश्व कप में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए।

पुजारा का कमाल

पुजारा का कमाल

बंग्लादेश के खिलाफ तीसरे वन-डे अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा।

पारंपरिक अवतार

पारंपरिक अवतार

एम्स का प्रवेश परीक्षा उतीर्ण होने के बाद छात्रों ने कुछ यूं पारंपरिक अंदाज में अपने उत्साह को जताया।

गैडें का नवजात शिशु

गैडें का नवजात शिशु

ओखलाहोमा के चिड़ियाघर में एक भारतीय गैडें का नवजात शिशु।

लेकर हम दिवाना दिल

लेकर हम दिवाना दिल

गुरुवार को मुंबई में 'लेकर हम दिवाना दिल' के प्रीमियर में शामिल हुए बॉलीवुड कलाकार रनधीर कपूर, रेखा और राजीव कपूर

श्रीहरिकोटा

श्रीहरिकोटा

श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से सोमवार को भारतीय सैटेलाइट PSLV-C23 का हुआ लांच।

रमदान का पवित्र महीना

रमदान का पवित्र महीना

रमदान के पवित्र महीने में पहले शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में कुरान पढ़ती कुछ महिलाएं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बादामी बाग कैन्ट में आर्मी के जवानों से हाथ मिलाते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

कटरा-ऊधमपुर रेल लिंक

कटरा-ऊधमपुर रेल लिंक

शुक्रवार को कटरा-ऊधमपुर रेल लिंक के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। इस मौको पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और रेल मंत्री सदानंद गौड़ा भी मौजूद थे।

डल झील

डल झील

श्रीनगर के डल झील का खूबसूरत नजारा। झील में शिकारा का मजा लेते पर्यटक।

बारिश में बेहाल

बारिश में बेहाल

मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान पानी भरे सड़कों पर चलते बच्चे।

 मंहगाई की मार

मंहगाई की मार

नवी मुंबी में प्याज की बोरियों पर आराम करते व्यापारी। पिछले दो हफ्तों से प्याज के दामों में इजाफा देखा जा रहा है।

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा को निकले भक्तजन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+