My Voice: भारतवासियों के लिये Civic Sense सीखना बहुत जरूरी
My Voice कॉलम में आईटी प्रोफेशनल रश्मि मिश्रा ने एक बेहद ही गंभीर समस्या के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित किया है और वो है देशवासियों का सलीके से जीना। हाल ही में जापान और अमेरिका के दौरे से लौटीं रश्मि मिश्रा ने कहना है कि भारतवासियों को civic sense का ज्ञान होना बहुत जरूरी है।
अगर भारतवासी अपने-अपने नैतिक चीजों का ध्यान रखें तो देश की आधी समस्याओं का अंत तो अपने आप हो जायेगा। रश्मि मिश्रा की यह बात इसलिए भी खास है कि क्योंकि आज देश में काशी को क्यूटो बनाने की बात हो रही है। हो सकता है कि काशी, क्यूटो की तरह बन भी जाये तो क्या काशीवासी, क्यूटोवासी की तरह बन पायेंगे यह एक बड़ा सवाल है?
पहले रहने का सलीका सीखें भारतवासी
भारत के लोग जगह-जगह कूड़ा फेंक देते हैं, सड़क पर कहीं भी थूक देते हैं, कूड़ेदान का प्रयोग जैसे उन्हें आता ही नहीं है, रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर तो यह स्थिति और भी भयावह है, जबकि जापानी ऐसा नहीं करते हैं, उन्हें यह पता है कि कौन सी चीज कहां पर रखनी चाहिए और अपने घर और देश की स्वच्छ कैसे रखना है, यह उन्हें अच्छी तरह से मालूम है। अगर भारतवासी भी खुद गंदगी फैलाना बंद कर दें और सफाई का ख्याल रखें तो हमारे देश की आधी समस्याएं खुद ही हल हो जायेंगी इसलिए देशवासियों को अपने नैतिक कर्तव्यों का पता होना बेहद जरूरी है।
Disclaimer: My Voice में प्रकाशित ये विचार वनइंडिया के नहीं, बल्कि हमारे पाठक के हैं। यदि आप अपनी बात रखना चाहते हैं तो वनइंडिया को लिख भेजें [email protected] पर। सब्जेक्ट लाइन में My Voice जरूर लिखें। यदि आपको हिंदी टाइपिंग नहीं आती है तो अपना मोबाईल नंबर ई-मेल करें, हम आपको कॉल करके आपके विचार लेकर प्रकाशित करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications