अब आशिकी छुडा़एगी शराब..कैसे ..जानने के लिए क्लिक कीजिये
नई दिल्ली। फिल्म 'आशिकी 2' का एक फेमस डॉयलाग है कि दारू तो वो बीवी है जो तलाक भी नहीं देगी और जब तक साथ रहेगी तब तक सतायेगी लेकिन शायद अब यह संवाद उलट जाये क्योंकि नये शोध में खुलासा हुआ है कि अगर किसी युवा को शराब छोड़नी है तो उसकी शादी करा देनी चाहिए क्योंकि शादी ही वो दवा है जो लोगों की शराब की बुरी लत को छुड़वा सकती है।
यह बात अमेरिका स्थित मिसौरी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं में से एक मैथ्यू ली ने कही है, उनके मुताबिक शादी न सिर्फ पीने की लत को कम करती है, बल्कि इसका असर सबसे ज्यादा उन पर होता है जो शादी से पहले इस लत से ग्रसित होते हैं। ली के मुताबिक यह रिवर्स साइकोलॉजी की तरह काम करता है क्योंकि शादी के बाद इंसान का दिमाग दूसरी दिशा में डाइवर्ट होने लगता है इसलिए पीने वाली आदत पर इसका प्रभाव पड़ता है। यह शोध पत्रिका 'अल्कोहलिज्म : क्लीनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल रिसर्च' में प्रकाशित हुआ है।
फिलहाल अगर यह बात वाकई में सच साबित होती है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा क्योंकि अक्सर यह कहा जाता है कि शराब के कारण लोगों की शादियां टूटती हैं और परिवार छूट जाता है लेकिन शायद अब इस शोध के सफल होने पर लोगों कहेंगे कि शादी के कारण किसी की शराब छूट गई और उसका परिवार बन गया।













Click it and Unblock the Notifications