टीचर ने ऐसे अंदाज में सिखाई अंग्रेजी कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया VIDEO

क्लास में स्टूडेंट्स के बीच खड़ा टीचर नाचते-गाते हुए उन्हें अंग्रेजी ग्रामर सिखाता है। टीचर के साथ बाकी सारे लोग भी गाते हैं और उसकी लाइनों को दोहराते हैं। इस दौरान उसका एक्शन और मूवमेंट देखने लायक है

नई दिल्ली। स्कूल के दिनों में अगर आपको भी अंग्रेजी ग्रामर की क्लासेज बोरिंग लगी हों तो आजकल इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर आप भी जमकर हंसेंगे। अंग्रेजी के टेंस, क्रिया और ग्रामर से जुड़ी दूसरी बातें सिखाने के लिए एक शख्स ने अनोखा तरीका अपनाया। गाने के जरिए ग्रामर सिखाने वाले इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अंग्रेजी ग्रामर सीखने का यह तरीका वाकई काफी अच्छा है।

टीचर ने ऐसे अंदाज में सिखाई अंग्रेजी कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया VIDEO

क्लास में स्टूडेंट्स के बीच खड़ा टीचर नाचते-गाते हुए उन्हें अंग्रेजी ग्रामर सिखाता है। टीचर के साथ बाकी सारे लोग भी गाते हैं और उसकी लाइनों को दोहराते हैं। इस दौरान उसका एक्शन और मूवमेंट देखने लायक है। एक-एक टेंस को काफी बेहतर तरह से गाने के जरिए एक्सप्लेन किया गया है। छात्र भी इसमें काफी उत्साह दिखा रहे हैं और टीचर के साथ लाइनें दोहराते हैं।

टीचर ने क्लास में गाना शुरू किया- 'यू डोंट, यू डोंट राइट अ लेटर, दे डोंट, दे डोंट राइट अ लेटर। ही डज़ नॉट राइट अ लेटर, शी डज़ नॉट राइट अ लेटर।' स्टूडेंट्स ये लाइनें दोहराते हैं और टीचर फिर अगले टेंस की लाइने गाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर टिप्पणी भी कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+