जाते-जाते भी 3 लंबे वीकेंड दे रहा है साल 2017, वेकेशन की कर लें तैयारी

साल 2017 लगभग खत्म होने वाला है। हर किसी को नए साल का इंतजार है क्योंकि अगला साल कई लंबी छुट्टियां लेकर आ रहा है। लेकिन आप चाहें तो इस साल के आखिरी महीने में भी लंबी छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं।

December 2017 Holidays

नई दिल्ली। साल 2017 लगभग खत्म होने वाला है। हर किसी को नए साल का इंतजार है क्योंकि अगला साल कई लंबी छुट्टियां लेकर आ रहा है। लेकिन आप चाहें तो इस साल के आखिरी महीने में भी लंबी छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं। दिसंबर महीने में लोगों को सिर्फ क्रिसमस का पता होता है, लेकिन इस बार उसके अलावा भी कई छुट्टियां हैं। तो जानिए कैसे जाते-जाते आप साल 2017 के पूरे मजे ले सकते हैं।

मिलाद-उन-नबी से होगी शुरुआत

मिलाद-उन-नबी से होगी शुरुआत

दिसंबर की शुरुआत ही छुट्टियों से होने जा रही है। 1 और 2 दिसंबर को मिलाद-उन-नबी है। 1 तारीख शुक्रवार है जिसके बाद शनिवार और इतवार का लंबा वीकेंड है। इसके बाद 13 दिसंबर से 20 दिसंबर तक हनुक्का सेलीब्रेट किया जाता।

क्रिसमस पर 3 दिन का लंबा वीकेंड

क्रिसमस पर 3 दिन का लंबा वीकेंड

इसके बाद आता है क्रिसमस। विदेशों में थैंक्सगीविंग से ही छुट्टियों का सीजन शुरू हो जाता है। ऐसा ही चलन देश में भी देखा जा रहा है। 23 दिसंबर शनिवार है यानि क्रिसमस पर भी लंबा वीकेंड मिल रहा है। 23 शनिवार, 24 इतवार और 25 सोमवार। तीन दिनों की इस छुट्टी में कोई छोटी सी वेकेशन प्लैन की जा सकती है।

नए साल की ऐसे करें शुरुआत

नए साल की ऐसे करें शुरुआत

25 दिसंबर के बाद से हर कोई नए साल की तैयारियों में लग जाता है। 30 तारीख शनिवार है जिससे न्यू ईयर पर भी 3 दिन का लंबा वीकेंड मिल रहा है। आजकल लगभग सभी ऑफिसों में 1 जनवरी की छुट्टी दी जाती है। यानि नए साल का आगाज भी शानदार होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+