जानें आखिर कब और क्यों धोखा देती हैं महिलाएं, ताजा सर्वे से हुआ खुलासा
ब्रेकअप की बात करें तो अधिकांश मामलों में इसकी वजह महिलाओं को माना जाता है। एक ताजा सर्वे में ये बात सामने आई है कि आखिर महिलाएं कब और क्यों बेवफाई करती है।
नई दिल्ली। आज के वक्त में प्यार और ब्रेकअप आम बात हो गई है। लोग जितनी आसानी से प्यार करते हैं उतनी ही आसानी से संबंध तोड़ भी लेते हैं।लोगों के बीच संबंध बनाना और जरा सी बातों पर उसे तोड़ लेना आम बात हो गई है। ब्रेकअप की बात करें तो अधिकांश मामलों में इसकी वजह महिलाओं को माना जाता है। एक ताजा सर्वे में ये बात सामने आई है कि आखिर महिलाएं कब और क्यों बेवफाई करती है। आइए जानें कि आखिर महिलाएं क्यों बेवफाई करती हैं और कब एक महिला बेवफा हो जाती है।

क्यों धोखा देती हैं महिलाएं
ताजा सर्वे के मुताबिक जो महिलाएं अक्सर ऑर्गैज़म फील करने की बात स्वीकारती हैं वो सबसे ज्यादा अपने पार्टनर को धोखा देती है। ऐसी महिलाओं में धोखा देने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। शोध की माने तो फेक ऑर्गैज़म की बात कहने वाली महिलाएं अपने पार्टनर के साथ अच्छे संबंध नहीं बना पाती और वो इस संबंध को तोड़ने में भी झिझकती नहीं।

पुरूषों का व्यवहार रखता है मायने
महिलाओं द्वारा धोखा देने की संभावना उस वक्त बढ़ जाती है जब उनका पार्टनर उनसे सही तरीके से पेश नहीं आता। अगर पार्टनर उन्हें समान दर्जा या समान इज्जत नहीं देता है तो महिलाओं में हीन भावनाएं बढ़ती जाती है। ऐसे में उनके बीच प्यार कम होता जाता है और महिलाएं बेवफाई करने में गुरेज नहीं करती, क्योंकि जो प्यार उन्हें अपने पार्टनर से मिलना चाहिए वो कहीं और से मिलने लगता है, जिसकी वजह से वो आकर्षित हो जाती हैं।

पार्टनर को धोखा
सर्वे के दौरान ज्यादातर महिलाओं ने माना कि पुरुषों द्वारा उनके प्रति किया जाने वाला व्यवहार ही इस बात के लिए जिम्मेदार होता है कि उनकी पार्टनर उनके साथ बफादार रहेगी या नहीं। महिलाओं ने माना कि अगर उनका पार्टनर उनकी भावनाओं को समझता है, उन्हें प्यार देते हैं और उनकी इच्छाओं को पूरा करता है तो धोखे की संभावना बहुत कम हो जाती है। लेकिन सर्वे में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने पार्टनर को धोखा दिया है तो इसपर मिलाजुला जवाब मिला।












Click it and Unblock the Notifications