वे जगहें जो Destination Wedding के लिए हैं celebrities की पहली पसंद
राजस्थान की शान-शौकत से लेकर गोवा के लुभावने समुद्री तट और ऋषिकेश, मसूरी जैसे पहाड़ी इलाकों में डेस्टिनेशन वेडिंग आजकल कपल्स की पहली पसंद बने हुए है।

भारत में आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन बहुत बढ़ गया है और कपल्स को बहुत लुभा रहा है। भारत में डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलिब्रिटीज को देखकर शुरू हुआ। आजकल लोग डेस्टिनेशन वेडिंग पर लाखों करोड़ों खर्च कर देते हैं। भारत में ऐसे कई स्थान हैं जो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेस्ट लोकेशन माने जाते हैं। आज हम ऐसी ही कुछ बेस्ट डेस्टिनेशन की बात करेंगे।
उदयपुर
डेस्टिनेशन वेडिंग के मामलों में उदयपुर सेलिब्रिटीज और रईसों की सबसे पहली पसंद में से एक है। उदयपुर को 'सिटी ऑफ लेक्स' कहा जाता है, जो डेस्टिनेशन वेडिंग की लिस्ट में सबसे ऊपर है। इसलिए अब इसे भारत के सबसे रोमांटिक शहरों में भी गिना जाने लगा है। उदयपुर को ईशा अंबानी-आनंद पीरामल, रवीना टंडन-अनिल थडानी, नील नितिन मुकेश-रुक्मिणी सहाय, श्रिया सारन-एंड्रेई कोशेव ने अपनी शादी के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग के तौर पर चुना।
गोवा
गोवा के बीच और समुद्र किनारे स्थित होटल्स और रिजॉर्ट्स गोवा को एक प्रमुख डेस्टिनेशन वेडिंग का केंद्र बना देते हैं। गोवा एक बहुत ही शांत जगह है और खासकर की शादी के बंधन में बंधने के लिए सबसे रोमांटिक और अनोखी जगहों में से एक है। गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने का सबसे अच्छा समय मॉनसून सीजन है, क्योंकि उस समय गोवा का मौसम बहुत ही रोमांटिक हो जाता है। गोवा को मौनी रॉय-सूरज नांबियार, समांथा प्रभु-नागा चैतन्य, भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया, लारा दत्ता-महेश भूपति जैसे सेलेबस ने अपने दांपत्य बंधन के लिए चुना था।
जोधपुर
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास और एलिजाबेथ हर्ले-अरुण नायर ने इस शहर को अपनी शादी के लिए चुना था। 'ब्लू सिटी' कहे जाने वाला जोधपुर अपने महलों, किलों, हवेलियों, झीलों, बावड़ियों आदि के लिए बहुत मशहूर है। जोधपुर शहर अपने स्वादिष्ट भोजन, आकर्षक आर्किटेक्चर के साथ-साथ पारंपरिक पोशाकों के लिए भी प्रसिद्ध है। जोधपुर को प्री वेडिंग शूट के लिए भी बहुत ही सुंदर और मशहूर शहर माना जाता है।
जयपुर
जयपुर को 'पिंक सिटी' भी कहा जाता है जो बेशक भारत में शाही शादियों के लिए सबसे अधिक पसंदीदा जगहों में से एक है। आसपास के पहाड़ एवं महलों की परम्पराएँ और वेडिंग रिसॉर्ट्स की आधुनिकता इस शहर को डेस्टिनेशन वेडिंग का एक मजबूत फ्यूजन बना देती हैं। जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी के बीच होता है। हंसिका मोटवानी-सोहेल खटूरिया, शीना बजाज-राज पुरोहित जैसे सेलेबस वहां दांपत्य बंधन में बंध चुके हैं।
रणथंबोर (रणथम्भोर)
वैसे तो रणथंबोर, नेशनल पार्क के लिए मशहूर है लेकिन आजकल रणथंबोर के होटल्स और रिजॉर्ट्स डेस्टिनेशन वेडिंग का केंद्र बनते जा रहे हैं। रणथंबोर के डेस्टिनेशन वेडिंग का केंद्र बनने के पीछे मुख्य कारण है हाल ही में हुई विकी कौशल और कैटरीना कैफ की रणथंबोर में शादी। इससे पहले हॉलीवुड से केटी पेरी-रसेल ब्रांड भी यहाँ डेस्टिनेशन वेडिंग कर चुके हैं।
अन्य शहर जो हो रहे हैं डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोकप्रिय
ऋषिकेश - गंगा नदी के किनारे पर बसे होने के कारण ऋषिकेश का मौसम हमेशा सुहावना बना रहता हैं। दिल्ली के करीब होने के कारण यह डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले कपल्स की पसंद बन गया है।
मसूरी - 'क्वीन ऑफ हिल्स' कहलाए जाने वाला मसूरी एक बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है। हिल स्टेशन होने के कारण मसूरी का ठंडा मौसम कपल्स को बहुत लुभाता है। मसूरी की ठंडक सुकून पहुंचाने वाली होती है।
आगरा - आगरा में ज्यादातर डेस्टिनेशन वेडिंग वाले होटल और रिजॉर्ट ताजमहल का दीदार करवाते हैं जोकि डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले कपल्स को बहुत पसंद आता है।
अंडमान और निकोबार - साफ-सुथरा समुद्र तट, एकदम नीला पानी और मैंग्रोव फॉरेस्ट, अंडमान और निकोबार आइलैंड को शादियों के लिए बेहतरीन जगह बना देते है। यहाँ डेस्टिनेशन वेडिंग करने के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी माना जाता है।
अमृतसर - ट्रैवल डेस्टिनेशन की पसंदीदा जगहों में से एक अमृतसर पंजाबी कपल्स की डेस्टिनेशन वेडिंग की पसंदीदा जगह है। यहाँ वेडिंग करने के लिए सबसे अच्छा समय सितंबर से फरवरी माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Suspense and thriller shows: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद सस्पेंस और थ्रिलर शो, जिन्हें आप देखना चाहेंगे












Click it and Unblock the Notifications