PICS: 132 सालों से बन रहा यह चर्च अभी भी है अधूरा
बेंगलौर। स्पेन के बार्सेलोना शहर का मुख्य आकर्षण बना यह चर्च 'सग्रादा फमिलिया' पिछले 132 सालों से निर्माणाधीन है। जी हां, इसके निर्माण की शुरूआत सन् 1882 में हो गई थी। आश्चर्य की बात यह है कि अधूरा होने के बावजूद यह चर्च काफी प्रचलित और आकर्षण का केन्द्र है। इसके बाहरी खूबसूरती के साथ साथ इसकी आंतरिक साज सज्जा भी काफी करीने से की जा रही है। जिस वजह से हर वर्ष लाखों पर्यटक इसकी खूबसूरती निहारने आते हैं।
लिहाजा, यहां हम आपको बता रहे हैं 132 सालों से बन रही चर्च 'सग्रादा फमिलिया' से जुड़ी दिलचस्प बातें।
तो फिर बढ़ाइए स्लाइडर और जानिए इस चर्च से जुड़ी रोचक जानकारी।

ला सग्रादा फमिलिया
ला सग्रादा फमिलिया का निर्माण वर्ष 1882 से शुरू किया गया था और यह आज भी निर्माणाधीन है। इसे 2041 तक पूरा करने की योजना है।

अंटोनी गॉडी ने किया शुरु
स्पेन के मशहूर शिल्पकार अंटोनी गॉडी ने अपनी जिंदगी के 40 साल इस चर्च के निर्माण में दिया है। वे इस प्रोजेक्ट से खासतौर पर जुड़े हुए थे।

18 ऊंची मीनारें हैं
इस रोमन कैथोलिक चर्च में 18 ऊंची मीनारें हैं, जिसमें सबसे ऊंची मीनार की ऊंचाई 560 फीट तक है।

चंदा जोड़ कर बनाया जा रहा
स्पेन और बार्सेलोना शहर का मुख्य आकर्षण बने इस चर्च को चंदा जोड़ कर सार्वजनिक धन की मदद से बनाया जा रहा है।

व्लर्ड हेरिटेज साइट
ला सग्रादा फमिलिया येनेस्को व्लर्ड हेरिटेज साइट है। साल 2005 में यूनेस्को ने इस स्थल को हेरिटेज साइट घोषित कर दिया था।

कई मूर्तियों को किया गया था नष्ट
हालांकि 1936 में हुए स्पैनिश गृह युद्ध में इस चर्च को किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई। लेकिन बाद में अराजकतावादी लोगों ने इसकी कई मूर्तियों को नष्ट कर दिया था।

मिनारें 170 मीटर तक लंबी
इस गिरिजाघर की मिनारें 170 मीटर तक लंबी हैं बार्सेलोना में कहीं से भी दिख जाती हैं।

3 मिलियन पर्यटक
अधूरा होने के बावजूद यह काफी लोकप्रिय है। हर साल लगभग 3 मिलियन पर्यटक इसे देखने आते हैं। लिहाजा, यह स्पेन का सबसे ज्यादा देखा जाने वाले स्मारक है।

'जीवन का झूला'
इस चर्च के अनेक दरवाजों में एक मुख्य द्वार को 'जीवन का झूला' नाम भी दिया गया है। यह एकमात्र द्वार है जो गॉडी के जीवित रहते बन गई थी।

15 यूरो में जा सकते हैं
सग्रादा फमिलिया को देखने वालों की भीड़ सुबह से लग जाती है। लगभग 15 यूरो यानी 2000 रुपये प्रति टिकेट पर इस चर्च को देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications