Kim Jong-Un Daughter: दस साल की बेटी को ‘तानाशाह’ बनाने की तैयारी में किम जोंग-उन? बहन का नाम भी चला था
उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग-उन, हाल ही में आयोजित एक परेड की सलामी लेने के दौरान कथित तौर पर अपनी बेटी के साथ दिखाई दिए। इसके बाद से ही किम जोंग-उन के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Kim Jong-Un Daughter: उत्तर कोरिया (North Korea) के तानाशाह किम जोंग-उन (Kim Jong-Un) हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया ने राजधानी प्योंगयांग में मिलिट्री परेड के दौरान अपनी मिसाइल ताकत का प्रदर्शन किया। देश की समाचार एजेंसी केसीएनए ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर कोरिया ने अपनी सेना की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्योंगयांग में रात में एक व्यापक सैन्य परेड का आयोजन किया।
उत्तरी कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में मिसाइलों की नुमाइश के दौरान किम जोंग-उन अपनी बेटी को भी दुनिया के सामने ले आए। माना जाता है कि किम जोंग उन की बेटी किम जू ऐ (Kim Ju Ae) का जन्म 2013 में हुआ था। किम जोंग-उन के 3 बच्चे हैं। जिनमें एक बेटा और दो बेटियां शामिल हैं। किम जू ऐ दूसरे नंबर की बेटी है। नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग-उन की बेटी लगातार पिता के साथ नजर आई है। ऐसे में अब चर्चा होने लगी है कि क्या किम जोंग-उन की यही बेटी नॉर्थ कोरिया की अगली उत्तराधिकारी होगी। हाल ही में हुए एक कार्यक्रम से पहले 18 नवंबर को भी मिसाइल परीक्षण के दौरान किम जोंग-उन के साथ उनकी बेटी मौजूद रही थी।
पहली बार एक रिटार्यड एनबीए खिलाड़ी मिले थे
किम जू ऐ के बारे में सबसे पहले खुलासा रिटार्यड एनबीए खिलाड़ी डेनिस रोडमैन ने किया था। उन्होंने बताया था कि नार्थ कोरिया प्रवास के दौरान वो वहां के शासक की छोटी बेटी से मिले थे। तभी से यह लड़की पश्चिमी मीडिया के लिए एक पहेली बन गयी है। अंग्रेजी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट का कहना है कि किम जोंग-उन की बेटी अगली उत्तराधिकारी बनेगी, जिसके लिए तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। हालांकि, यह सभी महज चर्चाएं हैं, जिनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इतिहास दोहराया जा रहा है
नवंबर 2022 को उत्तर कोरियाई की सरकारी मीडिया ने किम और उनकी बेटी की तस्वीरों के साथ एक कहानी प्रकाशित की, जिसमें किम जोंग-उन की बेटी को 'सबसे प्यारी' संतान बताया गया। जिसके बाद, किम जोंग-उन की बेटी के साथ 'सम्मानित' शब्द का उपयोग होना शुरू हो गया। दरअसल, किम जोंग-उन के नाम के आगे भी सम्मानित शब्द तभी लगा था जब उनका नाम देश के सर्वोच्च नेता के रूप में पक्का हो गया था।
उत्तराधिकारी को लेकर इतनी जल्दबाजी क्यों?
सवाल है कि किम जू ऐ को इतनी छोटी उम्र में ही उत्तराधिकारी बनाने की जल्दबाजी क्यों हो रही है? जबकि किम जोंग-उन की उम्र अभी 39 साल है। दरअसल, किम जोंग-उन जब आठ साल के थे तभी तय हो गया था कि वे अपने पिता किंग जोंग द्वितीय के उत्तराधिकारी बनेंगे। उस समय यह बात भी सेना के शीर्ष नेताओं को निजी तौर पर बताई गई थी। इसे सार्वजनिक नहीं किया गया था। किम जोंग-उन के पिता की मौत के एक साल पहले ही यह बात सार्वजनिक की गई थी। ऐसे में हो सकता है कि किम जोंग-उन अपनी बेटी की राह को आसान करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि जब वो सत्ता संभालने लायक हों तो उनकी स्थिति पहले से मजबूत हो।
बहन के नाम की भी चर्चा हो चुकी है
किम जोंग की बेटी से पहले उनकी बहन के भी उत्तराधिकारी बनने पर खबरें आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर किम जोंग की बहन किम यो जोंग भी दुनिया की पहली महिला तानाशाह बनने की राह पर है। बता दें कि किम यो जोंग, किम जोंग की अकेली बहन है। उन्हें किम जोंग-उन का सबसे करीबी और ताकतवर सहयोगी माना जाता है। किम यो जोंग ने साल 2022 में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति योन सुक योल को लताड़ दिया था। यो जोंग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति को कहा कि योल की इमेज के लिए बेहतर होगा कि वे अपना मुंह बंद करके रहें।
किम यो जोंग की उम्र 35 साल है और वो देश की हाई प्रोफाइल नेता हैं। हाल ही में एक नई किताब आई थी जिसमें उत्तर कोरिया में नई पीढ़ी की महिला शक्ति का जिक्र है। इसमें किम यो जोंग को सबसे ताकतवर करार दिया गया है। इस किताब को चुन शु जिन ने लिखा है।
बहन की शादी का ऐलान वायरल हुआ था
किम जोंग-उन ने अपनी बहन की शादी के लिए ऐलान किया था। तब उन्होंने बहन के होने वाले पति को करोड़ों रुपये देने की बात भी कही थी। ऐसा इसलिए ताकि शादी के बाद उनकी बहन को कोई दिक्कत न आए। तब उन्होंने दूल्हे के लिए भी शर्तें रखी थी। इसमें ग्रैजुएट लड़का, लंबाई 5 फुट 10 ईंच, लड़के का रंग गोरा और चेहरे पर दाग या चोट का निशान न हो। साथ ही शरीर का वजन 75 किलो से कम हो जैसी शर्तें रखी गई थी।
यह भी पढ़ें: दक्षिण कोरिया पर बरसीं किम जोंग उन की बहन, बताया अमेरिकी टुकड़ों पर पलने वाला 'डॉगी', US को दी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications