क्या एक लड़का और लड़की सिर्फ दोस्त नहीं हो सकते, पढ़ें क्या कहता है विज्ञान

नई दिल्ली। ये सवाल आज से नहीं बल्कि सालों-साल से चलता आ रहा है। इस सवाल का जवाब आज तक नहीं मिल पाया है। फिल्मों में इसे लेकर डॉयलॉग जरूर बोले जाते है कि 'एक लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते।' जी हां जिस सवाल का जवाब देने में हम हिचकिचाते है उसका जवाब विज्ञान ने खोज निकाला है।

friendship

क्या कहता है विज्ञान?

लड़के और लड़की के रिलेशनशिप को लेकर अमेरिका की 'यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन' में एक स्टडी किया है। इस शोध के लिए 88 जोड़ियों पर स्टडी की गई। इस स्टडी में जोड़ियों के एक दूसरे के प्रति भावनाओं को लेकर अलग-अगल सवाल किया गया। इन सवालों का आधार जोड़े में मौजूद लड़के-लड़कियों से उनके संबंध और उनकी प्रतिक्रियाएं को लेकर था। जोड़ियों से पूछा गया कि आखिर वो अपने दोस्त के बारे में क्या सोचते हैं। गर्लफ्रेंड को 'बेबी' या 'हनी' बुलाने वाले सावधान, हो सकती है जेल

क्या निकला परिणाम ?

इस शोध के बाद पाया गया कि ज्यादातर लड़कियां अपने पुरुष मित्र के प्रति दोस्ती की भावना रखती हैं। वो अपने दोस्त को अपना सच्चा दोस्त मानती है। लड़कियों में लड़कों के लिए प्रेम से ज्यादा दोस्ती की भावना दिखी, जबकि इसके बिल्कुल विपरीत लड़कों में लड़कियों के प्रति दोस्ती से ज्यादा प्रेम की भावना दिखी। लड़के अपनी महिला मित्र के प्रति प्रेम की भावना का इजहार जल्दी कर देते है। क्यों सेक्स कैपिटल के नाम से मशहूर हो रहा है यह शहर ?

निष्कर्ष

इस शोध के बाद जानकारों ने निष्कर्ष निकाला कि दोस्ती को लेकर लड़के और लड़कियों के विचार अलग-अलग होते हैं। शोध से साफ हो गया कि एक लड़का और लड़की की दोस्ती काफी पेंचीदा होती है। जहां लड़कियां अप नी दोस्ती के प्रति वफादार होती है, वहीं लड़कों में दोस्ती से अधिक प्रेम की भावना होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+