'असहिष्णुता के बाद अब बात अटकी खजुराहो की अश्लील मूर्तियों पर'
नई दिल्ली। पुरस्कार वापसी करके विवादों में आयीं देश की मशहूर लेखिका नयनतारा सहगल ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है।कोलकाता साहित्य उत्सव में पहुंची सहगल ने दोहराया कि इस समय देश में असहिष्णुता बढ़ती ही जा रही है इसलिए मैं अब उस दिन का इंतजार कर रही हूं जिस दिन हमारे देश के संस्कृति मंत्री खजुराहो की नग्न मूर्तियों को साड़ी पहनाएंगे।
मालूम हो कि नयनतारा सहगल के बारे में खबर आयी थी कि उन्होंने अपना अवार्ड वापस ले लिया है जिस पर गुस्साते हुए नयनतारा ने इतना बोल्ड उत्तर दिया जिसके बाद अब बहस पुरस्कार,असहिष्णुता के बाद खजुराहो की निर्वस्त्र मूर्तियों पर अटक गई है।
आईये जानते हैं कि आखिर क्यों अनुपम कला की घोतक खजुराओ की मूर्तियां विवादों का मुद्दा बन जाती है...

पत्थरों से निर्मित मंदिरों के मशहूर
एमपी के मंदिरों का शहर खजुराहो पूरे विश्व में पत्थरों से निर्मित मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।

मध्यकालीन स्मारक
खजुराहो को अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं।

कला और संस्कृति
हिन्दू कला और संस्कृति को शिल्पियों ने इस शहर के पत्थरों पर मध्यकाल में उत्कीर्ण किया था।

यौन सुख
यहां की मूर्तियों में इंसान को यौन सुख की बहुत सारी भाव-भंगिमाएं दिखायी देती हैं जिसके कारण यह विवादित है।

मिट्टी पोतकर बंद कर देना चाहिए
लोगों का कहना है कि इन मूर्तियों को देखकर वासना का भाव होता है इस कारण इन मूर्तियों पर मिट्टी पोतकर बंद कर देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications