Birthday Special: 62 साल के कमल हासन- 'चाची 420' बनकर दिया था 'सदमा'

आज बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता कमल हासन का जन्मदिन हैं। अपने 5 दशक लंबे सिने कैरियर में कमल हासन ने कई सुपरहिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है।

चेन्नई। आज बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता कमल हासन का जन्मदिन हैं। पिछले दिनों अपने निजी रिश्तों के कारण मीडिया में सुर्खियां बने अभिनेता कमल हासन फिल्मी कैनवस के उन सितारों की लिस्ट में शामिल हैं जो उम्र के हर किरदार को पर्दे पर यादगार बनाया है। इन्हें प्रयोगधर्मी कलाकार कहा जाता है।

Interesting Facts About Birthday Boy Kamal Hassan in hindi

इन्होंने अगर 'चाची 420' में एक बूढ़ी महिला नौकरानी का किरदार प्ले करके हर किसी को अपना मुरीद बनाया तो वहीं 'दशावतारम' में 10 किरदार प्ले करके हर किसी को सदमे में डाल दिया था।

आईये जानते हैं मां सरस्वती के इस महान उपासक कमल हासन के बारे में कुछ खास बातें...

  • कमल हासन का जन्म 7 नवम्बर 1954 को परमकुडी, मद्रास राज्य के एक तमिल परिवार में हुआ था।
  • मात्र 6 साल की उम्र में कमल ने ए. भीमसिंह द्वारा निर्देशित कलत्तूर कन्नम्मा से फ़िल्म-जगत में अपना पहला क़दम रखा था।
  • इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से नवाजा गया था।
  • कमल एक्टिंग के अलावा कराटे और भरतनाट्यम में भी पारंगत हैं।
Interesting Facts About Birthday Boy Kamal Hassan in hindi
  • कमल को अब तक 19 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं।
  • कमल को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म के लिए अकादमी पुरस्कार प्रतियोगिता में भारत द्वारा प्रस्तुत सर्वाधिक फिल्मों वाले अभिनेता होने का गौरव प्राप्त है।
  • कमल 6 अलग भाषाओं में एक्टिंग कर चुके हैं। जिसमें हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलगु, कन्नड और बंगाली भाषाएं की फिल्में शामिल हैं।
Interesting Facts About Birthday Boy Kamal Hassan in hindi
  • पुरस्कारों की दृष्टि से पद्मश्री धारक कमल हासन, भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक सम्मानित अभिनेता हैं।
  • उनके नाम सर्वाधिक चार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, तीन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार तथा एक सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार पाने वाले अभिनेता होने का रिकॉर्ड दर्ज है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+