शादी के बाद ससुराल में रहने से नहीं गुरेज करते भारतीय मर्द: सर्वे

नयी दिल्ली। भारतीय परंपरा के मुताबिक शादी के बाद लड़की अपना घर छोड़कर अपने पति से साथ उसके घर में रहती है। लड़का कभी भी घर जमाई बनने को तैयार नहीं होता, लेकिन एक सर्वे ने इस दावे की पोल खोल दी है। इस सर्वे की माने तो शादी के बाद भारतीय मर्दों को अपने ससुराल वालों के साथ में कोई परहेज नहीं है।

marriage

इस सर्वे के मुताबिक अधिकांश भारतीय मर्दों को अपने ससुराल वालों के साथ रहने में कोई दिक्कत नहीं है। मेट्रीमोनियल साइट शादी. कॉम के मुताबिक सर्वे में जब भारतीय मर्दों से पूछा गया की क्या शादी के बाद वो ससुराल वालों के साथ रह सकते हैं? इस सवाल के जबाव में 49.2 फीसदी मर्दों ने इस बात की हामी भरी और कहा कि वो शायद ससुराल में रह सकते हैं, जबकि 14.7 फीसदी भारतीय पुरुष ने इसके लिए हामी भरी और कहा कि उन्हें कोई समस्या नहीं, जबकि 36.1 फीसदी लोगों ने साफ इंकार कर दिया।

इस सर्वे में 13,600 कुंवारे भारतीय पुरुषों ने हिस्सा लिया था। जिनकी उम्र 24 से 35 साल के बीच थी। जब सर्वे में यही सवाल भारतीय लड़कियों ने पूछा गया कि क्या आपको पसंद है कि आपके पति अापके मायके में रहें तो 6.3 फीसदी लड़कियों का जवाब ना था जबकि 22.1 फीसदी लड़करियों ने शायद में जवाब दिया। वहीं 71.6 लड़कियों का जवाब हां था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+