Indian Films: वो फिल्में जिनमें हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने मिलकर किया काम

Indian Films: सदी के महानतम अभिनेता अमिताभ बच्चन कई बार कह चुके हैं कि उनको 'बॉलीवुड' शब्द बिलकुल पसंद नहीं है। उनका कहना है कि यह भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री को सीमित करता है और इससे ये इंडस्ट्री बॉलीवुड, टॉलीवुड, मॉलीवुड, आदि में बंट जाती है।

कुछ भारतीय पत्रकारों ने इन शब्दों की शुरुआत की थी और अब इनका इस्तेमाल किया जाने लगा है। लेकिन पिछले कुछ सालों में साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं ने एक साथ काम किया है जिसकी वजह से अब उन फिल्मों पर बॉलीवुड या टॉलीवुड का टैग लगाना मुश्किल हो गया है। ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने साथ में काम किया है।

Indian Films

ग़जनी

साउथ इंडियन अभिनेत्री ने फिल्म ग़जनी में बॉलीवुड स्टार के साथ काम किया था। वर्ष 2008 में रिलीज हुई फिल्म ग़जनी में बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने तमिल और तेलुगु सिनेमा की एक नामी अभिनेत्री असिन के साथ काम किया। इस फिल्म में आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड की मौत का बदला लेने के लिए शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस से पीड़ित एक बिजनेस टाइकून का किरदार निभाया है और उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार असिन ने निभाया है। यह फिल्म असिन की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत थी।

सिंघम

रोहित शेट्टी की सिंघम फिल्म, जो 2011 में रिलीज हुई थी, में बॉलीवुड और साउथ स्टार्स ने साथ में काम किया है। इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम की भूमिका निभाने वाले अजय देवगन फिल्म में पुरुष मुख्य किरदार थे। वहीं इस फिल्म में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से मुख्य अभिनेत्री काजल अग्रवाल थी और विलेन जयकांत शिकरे की भूमिका प्रकाश राज निभा रहे थे।

रांझणा

रोमांटिक ड्रामा फिल्म, रांझणा में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री दोनों के कलाकार एक साथ काम कर चुके हैं। तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता धनुष ने अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ इस फिल्म से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई। यह फिल्म कुंदन नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे ज़ोया नाम की लड़की से प्यार हो जाता है। उनकी प्रेम कहानी को सामाजिक और राजनीतिक सहित कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिसका कोई सुखद परिणाम नहीं निकलता।

दृश्यम फ्रेंचाइजी

दृश्यम फ्रेंचाइजी, जिस में दृश्यम 1 और दृश्यम 2 दोनों शामिल है, एक और उदाहरण है, जहां पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार साथ नजर आए हैं। बता दें कि दृश्यम फ्रेंचाइजी में विजय सालगांवकर का किरदार बॉलीवुड के अजय देवगन ने निभाया है, वही विजय की पत्नी नंदनी का किरदार तेलुगु-तमिल फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री श्रिया सरन ने निभाया है। फ्रेंचाइजी में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से अभिनेत्री तब्बू और ईशा दत्ता भी मुख्य किरदार के रूप में शामिल है।

2.0

2.0, 2018 में रिलीज हुई एक साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म है। इस फिल्म में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के प्रमुख अभिनेता रजनीकांत और लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म 2010 में बनी फिल्म 'एंथिरन' का सीक्वल है। फिल्म में दिखाया गया है कि मोबाइल फोन रेडिएशन से नफरत करने वाला एक पक्षी विज्ञानी का एक्सपेरिमेंट गलत हो जाता है, जिससे वो एक खतरनाक बर्ड-मैन में बदल जाता है और वह शहर में कहर बरपाता है। उसे रोकने के लिए रोबोट चिट्टी को फिर से रिएक्टिवेट किया जाता है, जिसे पहले डीएक्टिवेट कर दिया गया था।

साहो

साहो एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री, दोनों के कलाकार साथ नजर आए थे। मुख्य भूमिका तेलुगु सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता प्रभास और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने निभाई। इस फिल्म में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के नील नितिन मुकेश, मंदिरा बेदी, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अरुण विजय, मुरली शर्मा भी नजर आए थे। यह फिल्म एक अंडरकवर पुलिसकर्मी पर आधारित है, जो शक्तिशाली अपराधियों से लड़ते हुए बड़ी साजिश को सुलझाने की कोशिश करता है।

सई रा नरसिम्हा रेड्डी

सई रा नरसिम्हा रेड्डी एक हिस्टोरिकल एक्शन फिल्म है जिसमें हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री दोनों के कलाकार नजर आए हैं। फिल्म में तेलुगु सिनेमा के प्रमुख अभिनेता चिरंजीवी मुख्य भूमिका में है और इसमें अमिताभ बच्चन, किच्चा सुदीप, विजय सेतुपति और नयनतारा जैसे कलाकार भी शामिल है, जो हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में प्रसिद्ध हस्तियां हैं। यह फिल्म 19वीं सदी के भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह के बारे में एक कहानी है, और उस विद्रोह का नेतृत्व नरसिम्हा रेड्डी नामक एक स्वतंत्रता सेनानी ने किया था।

आरआरआर

आरआरआर, एस एस राजामौली द्वारा डायरेक्ट की गई एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें दोनों साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार एकजुट हुए हैं। फिल्म में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जूनियर एनटीआर और राम चरण जैसे अभिनेताओं के साथ-साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में है। यह फिल्म 20 के दशक पर आधारित एक कहानी है, जो दो स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

ब्रह्मास्त्र

फिल्म ब्रह्मास्त्र में हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री दोनों के सितारे साथ नजर आए हैं। आर्यन मुखर्जी द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, और आलिया भट्ट है और वही तेलुगु सिनेमा से नागार्जुन अक्किनेनी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार को अपनी 'सुपरनैचुरल पावर्स' के बारे में पता चलता है और वह एक शक्तिशाली प्राचीन हथियार, ब्रह्मास्त्र के बारे में सच्चाई को जानने करने की राह पर निकल पड़ता है।

आदिपुरुष

वर्ष 2023 में रिलीज हुई ओम राउत की आदिपुरुष फिल्म में दोनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लोग मुख्य किरदार निभा चुके हैं। इस फिल्म में 'राघव' का किरदार निभाने वाले प्रभास तेलुगु सिनेमा से है जबकि, 'जानकी' का किरदार निभाने वाली कृति सैनॉन, 'रावण' का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान, 'शेष' का किरदार निभाने वाले सनी सिंह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से नाता रखते हैं। यह फिल्म रामायण पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+