आपके पास है पासपोर्ट तो जरुर पढ़ें ये खबर, बदल गए नियम

सरकार ने पासपोर्ट को लेकर नियमों में बदलाव किए हैं। सरकार के नए दिशानिर्देश के बाद अब पासपोर्ट में बदलाव कराना आसान हो जाएगा।

नई दिल्ली। अगर आपके पास पासपोर्ट है या फिर आप पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। दरअसल पासपोर्ट के नियमों को लेकर सरकार ने कुछ बदलाव किए हैं। सरकार ने पासपोर्ट में बदलाव को आसान कर दिया है। अब आप आसानी ने अपने पासपोर्ट में जन्मतिथि बदलवा सकते है।

passport

इसके साथ ही अब पासपोर्ट में डिजिटल हस्ताक्षर वाले विवाह और जन्म प्रमाणपत्र को वैध कर दिया है। सरकार ने दिशानिर्देश जारी किया है कि लोग जन्म की तारीख में परिवर्तन करवा सकते है, चाहे पासपोर्ट जारी हुए कितना भी वक्त क्यों ना हो गया हो। आपको बता दें कि इससे पहले आप पासपोर्ट जारी करने के पांच साल के भीतर ही डेट ऑफ बर्थ बदलवा सकते थे।

वहीं ये भी निर्देश जारी किए गए हैं कि ये प्रक्रिया काफी सरल बनाई जाए, ताकि लोग आसानी से ऐसा करवा सके। पके द्वारा दिए गए दस्तावेजो के संतुष्ठ होने पर संबंद्ध अधिकारी नई जन्मतिथि वाले पासपोर्ट जारी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट ऑफिसेस को डिजिटल हस्ताक्षर वाले विवाह प्रमाणपत्र एवं जन्म प्रमाणपत्र को स्वीकार करने का निर्देश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+