लव मेकिंग में खास है First Kiss, पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स

नई दिल्ली, 18 जुलाई। दो पार्टनर के बीच अंतरंगता में किसिंग पहला कदम है। इसीलिए ये बेहद खास भी होता है लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से नहीं करते हैं तो यह आपके पार्टनर या क्रश पर बुरा असर छोड़ सकता है। खासतौर पर जब यह पहली बार हो रहा हो। जाहिर है कि कोई भी एक बुरे किसिंग अनुभव को दोहराना नहीं चाहता है। अच्छी बात यह है कि कुछ तकनीक, टाइमिंग और स्थितियों पर अगर ध्यान दिया जाए तो यह किसिंग एक्सपीरियंस को खूबसूरत बनाया जा सकता है और आपके रिलेशनशिप में रोमांस को बढ़ा देगा। ऐसे ही कुछ टिप्स है जो आपको किसिंग के दौरान याद रखने की जरूरत है।

किसिंग में जल्दबाजी न करें

किसिंग में जल्दबाजी न करें

आप अपने मेल या फीमेल पार्टरन को किस करने के लिए उतावले हो सकते हैं लेकिन कभी भी इसके लिए जल्दबाजी न करें। बहुत ज्यादा जल्दबाजी उन्हें असहज महसूस करा सकती है और वे पीछे हट सकते हैं। किसिंग में आपकी तेजी पार्टनर को ये अहसास दिला सकती है कि उनके साथ गलत हुआ है या फिर जबरदस्ती की गई है। बुरे किसिंग एक्सपीरियंस का सबसे ज्यादा खतरा ये है कि शायद आपको उन्हें वापस पाने का मौका न मिले। यानि रिश्ते में रोमांस का डोज बढ़ाने वाला किस इसे खत्म भी कर सकता है।

ज्यादा देर भी ठीक नहीं

ज्यादा देर भी ठीक नहीं

अपने साथी को किस करने के लिए सही समय का होना जरूरी है और इसके लिए रोमांटिक वाइब बनाने की कोशिश करनी चाहिए लेकिन इसके चक्कर में बहुत देर भी न कर दें। अगर आप फर्स्ट किस के लिए बहुत ज्यादा इंतजार करते हैं तो हो सकता है कि आपका साथी यह समझने लगे कि आप वास्तव में उन्हें पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आपका क्रश आपको फ्रेंडजोन में डाल सकता है जिसके आप आगे के लिए मौके खो देंगे।

सही समय

सही समय

क्रश को किस करने का सही समय क्या है? यह सवाल हर किसी के मन में होता है जो रिलेशनशिप की शुरुआत में होते हैं और किस करने की प्लानिंग कर रहे होते हैं। कुछ के लिए यह पहली डेट हो सकती है जबकि दूसरों को इसमें हफ्तों या महीनों लग सकते हैं। हालांकि कुछ ऐसे संकेत हैं जिसे आप समझ सकते हैं कि आपका पार्टनर आपको किस करना चाह रहा है।

पार्टनर दे इंटेस लुक
अपने साथी आपको एक इंटेंस लुक दे रहा है। या फिर पास आने पर उनके होंठ या आंखें फ्लिक कर रही हैं तो ये एक इशारा हो सकता है कि वे आपके साथ किसिंग के लिए तैयार हैं। अगर वो आपके साथ होकर बार-बार अपने होठों को चाट रहे हैं तो ये इस बात का इशारा है कि किस करने का सही समय है।

अलग होते के समय भी साथ रहना चाहे

अलग होते के समय भी साथ रहना चाहे

अगर आप डेट पर हैं और समय हो गया है कि वापस अपनी जगह पर जाने का, बावजूद इसके आपका पार्टनर या डेट आपको छोड़ना नहीं चाह रहा है और आपके साथ और वक्त बिताने की बात करे या किसी बहाने से पास रहे तो बहुत संभावना है कि वह आपके साथ एक किस की उम्मीद कर रहे हैं। डेट को विदा करते समय किस करना एक बहुत ही बढ़िया हो सकता है। आप और आपके क्रश एक अच्छी याद लेकर वापस जा सकते हैं।

सीधी शुरुआत
किस करने के लिए एक बढ़िया तरीका ये भी है कि जब आपको लगे कि पार्टनर तैयार है तो सीधे अपने होठों को उनके करीब ले जाएं। अगर आपका पार्टनर भी आपके करीब आता है तो इसका मतलब है कि वे भी आपको किस करना चाहते हैं बस पहला कदम उठाने से झिझक रहे थे। अब आप उन्हें किस कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+