जानिए भारत के मुकाबले कितनी ताकतवर है पाक की सेनाएं

नई दिल्‍ली। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेह में थे और यहां पर उन सैनिकों से भी मुखा‍तिब हुए। मोदी ने इस दौरान सेना का हौसला बढ़ाने के साथ ही पाक को कड़ा संदेश भी दिया।

मोदी ने साफ कर दिया कि पाकिस्‍तान की ओर से जारी आतंकवाद और प्रॉक्‍सी वॉर को हरगिज बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा।

नरेंद्र मोदी ने इसके साथ ही यह भी कहा कि पाक की सेना में अब वह ताकत नहीं बची है और इसलिए ही वह प्रॉक्‍सी वॉर के जरिए भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।

अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक की सेना का जिक्र छेड़ ही दिया है तो हमने भी कोशिश की कि यह जानने की आखिर भारत और पाकिस्‍तान की सेनाओं में कितना अंतर है।

भारत और पाक के बीच आज से 15 वर्ष पहले कारगिल वॉर हुआ था और इसके बाद से दोनों देशों के बीच अक्‍सर कभी घुसपैठ तो कभी सीजफायर वॉयलेशन की खबरें आती रहती हैं।

भारत और पाकिस्‍तान के बीच वर्ष 1947, वर्ष 1965, वर्ष 1971 और वर्ष 1999 में चार युद्ध हो चुके हैं और चारों ही युद्धों में भारत ने अपनी श्रेष्‍ठता साबित की है।

पाक नंबर आठ

पाक नंबर आठ

जहां भारत की सेनाएं दुनिया में तीसरी सबसे ताकवतर सेनाओं में शुमार हैं तो वहीं पाकिस्‍तान इस लिस्‍ट में आंठवें नंबर पर है। भारत सिर्फ अमेरिका और चीन से ही पीछे है।

पाक अभी बहुत पीछे

पाक अभी बहुत पीछे

जहां भारत का डिफेंस बजट 38.35 बिलियन डॉलर हैं तो वहीं पाकिस्‍तान का डिफेंस बजट सिर्फ 5.8 बिलियन डॉलर ही है।

पाक को करनी होगी मेहनत

पाक को करनी होगी मेहनत

इंडियन आर्म्‍ड फोर्सेज के पास इस समय 1,325,000 एक्टिव पर्सनल हैं और 1,55,000 रिजर्व पर्सनल हैं। पाकिस्‍तान आर्म्‍ड फोर्सेज के पास 6,42,000 ऑफिसर्स और जवान हैं। पाक सेनाओं के पास रिजर्व ऑफिसर के तौर पर कोई भी संख्‍या नहीं है।

पाक कुछ ही पीछे

पाक कुछ ही पीछे

भारत के पास इस समय 3,274 से ज्‍यादा बैटल टैंक्‍स हैं। जबकि पाकिस्‍तान के पास 2,411 बैटल टैंक्‍स मौजूद हैं।

पाक के पास सिर्फ 10

पाक के पास सिर्फ 10

जहां भारत के पास इस समय 24 प्रिंसिपल सरफेस कॉम्‍बेटेंट हैं जबकि पाक के पास सिर्फ 10 हैं। वॉरशिप्‍स किसी भी देश के पास ऐसे हथियार होते हैं जिन्‍हें युद्ध के समय जमीन, पानी और हवा कहीं पर भी दुश्‍मन पर सीधा निशाना लगाया जा सकता है।

पानी में भी मात खाएगा पाक

पानी में भी मात खाएगा पाक

भारत के पास इस समय टैक्टिकल सबमरींस की संख्‍या 15 है जबकि पाक के पास सिर्फ आठ टैक्टिकल सबमरींस हैं।

पाक के पास 423 कॉम्‍बेट जेट्स

पाक के पास 423 कॉम्‍बेट जेट्स

भारत के पास जहां इस समय 870 कॉम्‍बेट एयरक्राफ्ट्स हैं तो वहीं पा‍क के पास सिर्फ 423 कॉम्‍बेट एयरक्राफ्ट्स हैं।

मिसाइलें पाक के पास ज्‍यादा

मिसाइलें पाक के पास ज्‍यादा

मिसाइलों की संख्‍या में पाक जरूर भारत पर भारी पड़ता नजर आता है। भारत के पास जहां सिर्फ 54 स्‍ट्रैटेजिक मिसाइल हैं तो वहीं पाकिस्‍तान के पास 60 मिसाइलें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+