5 सुपरफूड जो आंखों की अच्छी सेहत के लिए हैं जरूरी, आज से शुरू कर दीजिए लेना

कोरोना महामारी ने आज दुनिया में बहुत बड़ा बदलाव ला दिया है। लॉकडाउन के चलते एक बार जो वर्क फ्रॉम होम का कल्चर शुरू हुआ वो आज तक जारी है। सिनेमा हाल और मॉल बंद हुए तो उसकी कमी के लिए लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ बढ़े तो उससे बाहर ही नहीं निकल पाए। यानि हम हर समय हम हमेशा कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को देख रहे हैं। फिर चाहे वह टीवी हो, लैपटॉप हो या फिर स्मार्टफोन हो। हमारी आंखें अधिकांश समय स्क्रीन के सामने ही रहती हैं। नया वर्क शेड्यूल, नींद का अनिश्चित पैटर्न और अनहेल्दी डायट का असर न सिर्फ शरीर बल्कि आंखों पर भी पड़ रहा है। ऐसे में जरूरी हैं कि हम अपनी आंखों का अच्छे से ध्यान रखने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल अभी से शुरू कर दें।

फलियां

फलियां

आंखों की अच्छी सेहत और रोशनी के लिए आप अपनी डायट में में फलियां शामिल करना शुरू कर दें। किडनी बीन्स, काली आंखों वाली मटर और दालें बायोफ्लेवोनॉइड्स और जिंक के अच्छे स्रोत हैं। ये तत्व हमारी रेटिनी की सुरक्षा में मदद करते हैं और आंखों में मैक्यूलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद बनने के खतरे को कम करते हैं।

अखरोट और सूरजमुखी के बीज

अखरोट और सूरजमुखी के बीज

स्वस्थ आंखों के लिए एक और बढ़िया स्रोत अखरोट हैं। पिस्ता, अखरोट, बादाम में मेवे होते हैं जो ओमेगा -3 फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर होते हैं। विटामिन ई आपकी आंखों की सेहत को अच्छा रखने में मदद करता है। अध्ययनों से पता चला है कि विटामिन ई अन्य पोषक तत्वों के साथ, उम्र संबंदी एएमडी को खराब होने से बचाने में मदद कर सकता है।

हरी पत्तेदार सब्जियाँ

हरी पत्तेदार सब्जियाँ

बचपन में जब मां हरे पत्तेदार सब्जियां खाने को कहती थीं तो हम अक्सर चाहते थे कि काश इसकी जगह कुछ और खाने को मिले। लेकिन अब समझ में आता है कि हमारी मां इस मामले में सही थीं क्योंकि हरी भरी और पत्तेदार सब्जियां आंखों को स्वस्थ रखने वाले न्यूट्रीशन का सबसे बेहतरीन स्रोत हैं। साग, पालक और कोलार्ड साग विटामिन सी से भरपूर होते हैं जो आंखों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।

रंगीन फल और सब्जियां

रंगीन फल और सब्जियां

जब हमारी आंखें चमकदार दृश्य देखती हैं तो मस्तिष्क को सही संकेत भेजती हैं। गाजर, टमाटर, घंटी मिर्च, स्ट्रॉबेरी, कद्दू, मकई जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन ए और सी के बढ़िया स्रोत हैं। इन फलों और सब्जियों के रंगीन होने से कई आंखों के रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

खट्टे फल

खट्टे फल

खट्टे फल और जामुन विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोत हैं जो स्वस्थ आंखों के लिए बहुत ही अच्छा है। संतरे, अंगूर, नींबू और जामुन विटामिन सी काफी अधिक मात्रा में मिलता है होते हैं। मोतियाबिंद और आंखों में धब्बे के जोखिम को कम कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+