Friendship Day 2024 Wishes: 'तेरी दोस्ती खुदा का तोहफा है', मित्रता दिवस पर दोस्तों तो भेजें ये सुंदर संदेश

Friendship Day 2024 Wishes: दोस्त... शब्द है तो बहुत छोटा सा लेकिन सच मानिए इसका अर्थ बहुत गहरा है। दुनिया में असली धनवान वो ही है, जिसके पास सच्चा मित्र होता है। आज पूरा भारत फ्रेंडशिप डे मना रहा है।

कहते हैं ना इश्क अकेला जी सकता है लेकिन दोस्त अकेले मर जाते हैं और ये बात वो ही समझ सकता है जिसके पास दोस्त होते हैं। सुख दुख, हंसी-खुशी बांटने के लिए आपको एक साथी की जरूरत होती है।

Happy Friendship Day 2024

इसलिए 'फ्रेंडशिप डे' हमें अपने दोस्तों की अहमियत बताता है। मालूम हो कि भारत में हर साल अगस्त के पहले संडे को 'फ्रेंडशिप डे' मनाया जाता है।

ये दिन है खुशियों को दोस्तों संग बांटने का, अगर आप का दोस्त आपके साथ नहीं है तो उसे खूबसूरत संदेश भेजकर अपनी भावनाओं से उसे रूबरू कराइए, यकीन मानिए आपका दिन यादगार बन जाएगा।

दोस्तों को भेजें शुभकामना संदेश ( Friendship Day 2024 Wishes Hindi)

  • है यार सुन यारी तेरी, मुझे जिंदगी से भी प्यारी है, तू तो मेरी जान है, हैप्पी फ्रेंडशिप डे।
  • मेरे प्यारे दोस्त, तुम्हारे बिना जीवन अधूरा है। फ्रेंडशिप डे।
  • तुम्हारी मित्रता का अनमोल उपहार मुझे हमेशा प्रेरित करता है। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
  • खुदा की मेहरबानी है, जो तुझसे मेरी यारी है, हैप्पी फ्रेंडशिप डे।
  • हम भले ही कितने भी दूर हों, तुम्हारी दोस्ती का एहसास हमेशा मेरे दिल के करीब है। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
  • तेरे जैसा यार कहां, कहां ऐसा याराना, हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
  • जीवन तो मां-बाप ने दिया, जीवन की खुशी दोस्तों ने दी, हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
  • तेरी जीत मेरी जीत, तेरी हार मेरी हारी, ऐसा अपना साथ, हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
  • खुदा की नेमत है कि तू मेरा यार है, हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
  • जीवन के हर उतार-चढ़ाव में मेरा साथ देने के लिए तुम्हारा तहे दिल से शुक्रिया, हैप्पी फ्रेंडशिप डे मेरे प्यारे दोस्त।
  • तुम्हारा साथ मेरी हर मुश्किल को आसान बना देती है। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
  • तुम मेरी रॉकस्टार हो, तुम तो मेरी जान हो, हैप्पी फ्रेंडशिप डे मेरे प्यारे दोस्त।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+