Happy Birthday Dr APJ Abdul Kalam: अविवाहित कलाम साहब के थे तीन बेटे, जानिए उनको...

नई दिल्ली। आज देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन के नाम से लोकप्रिय एपीजे अब्दुल कलाम की 86वीं जयंती है। वे भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। भारत रत्न से सम्मानित हो चुके अब्दुल कलाम को जनता का राष्ट्रपति भी कहा जाता है। कलाम साहब का जीवन का हर पहलू लोगों के लिए प्रेरणा का श्रोत हैं, कलाम ने ये साबित किया कि इंसान अपने कर्मों और ज्ञान से ही बड़ा बनता है ना कि कपड़ों और पैसों से। पूरी दुनिया जानती है कि बच्चों के बेहद प्रिय कलाम साहब ने पूरा जीवन अकेले बिताया, उन्होंने शादी नहीं की और ना ही अपना परिवार बढ़ाया लेकिन उनके बच्चे थे और ये बात सामने तब आई जब एक इंटरव्यू के दौरान उनसे उनके निजी जीवन के बारे में पूछा था। दरअसल एक बार राष्ट्रपति भवन में कलाम साहब बच्चों के बीच में घिरे हुए थे।

 Happy Birthday Kalam: अविवाहित कलाम साहब के थे तीन बेटे

तभी वहां उनका इंटरव्यू लेने आए एक विदेशी पत्रकार ने उनसे पूछा था कि आपकी कोई अपनी संतान नहीं है फिर भी आप बच्चों से इतना प्यार करते हैं? पत्रकार की बातें सुनकर कलाम साहब मुस्कुराए और बड़ी शालीनता के साथ बोले कि नहीं आप गलत हैं मेरे तीन बच्चे हैं। कलाम साहब का जवाब सुनकर सब भौचक्के रह गए। लेकिन जब उन्होंने अपनी पूरा बात कही तो हप किसी की आंखें खुशी और गर्व से छलछला उठीं, क्योंकि कलाम ने कहा कि आपको पता नहीं मेरे तीन बेटे हैं, जिनके नाम हैं पृथ्वी, अग्नी, और ब्रह्मोस।

बच्चों से बेइंतहा मोहब्बत करते थे

15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में जन्में कलाम ने अपनी पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉलेज, तिरुचिरापल्ली से की थी। उन्हें साल 2002 में भारत का राष्ट्रपति बनाया गया था। वो बच्चों से बेइंतहा मोहब्बत करते थे और इसे विधि का विधान कहिए कि अपने अंतिम वक्त में भी वो बच्चों के ही साथ थे। मालूम हो कि उनका 27 जुलाई, 2015 को शिलॉंग में निधन हो गया था वे आईआईएम शिलॉन्ग में लेक्चर देने गए थे, इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वो पंचतत्व में लीन हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+