Google Maps: गूगल मैप्स के आठ ऐसे फीचर्स, जो आपके रोजमर्रा के कामों को बना देंगे आसान!
हाल ही में गूगल द्वारा मैप्स ऐप पर कई नए फीचर्स जोड़े गए है। इस अपडेट में यूजर्स के लिए रेस्टोरेंट रिकमेंडेशन और बेहतर लिस्टिंग पर फोकस किया गया है। साथ ही गूगल मैप्स ने इस अपडेट में ट्रिप प्लानिंग को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स की पेशकश भी की है। गूगल मैप्स ने ऐसा करने के लिए एआई का सहारा लिया है।
हालांकि, नए फीचर्स की बात तो छोड़िए, गूगल मैप्स के ऐसे कई पुराने फीचर्स भी हैं जिनकी आपको शायद ही जानकारी हो। आपको गूगल मैप्स के कुछ ऐसे ही कुछ फीचर्स के बारे में बताते हैं, जो आपके लिए बेहद काम के हो सकते हैं।

माप सकते हैं दूरी
गूगल मैप्स ऐप पर दूरी मापने का फीचर यूजर्स को मैप पर दो या उससे ज्यादा पॉइंट्स के बीच की दूरी मापने में सहायता प्रदान करता है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन पर गूगल मैप्स खोलें, फिर जिस जगह पर पॉइंट ड्रॉप करना है, उसे 2 सेकंड होल्ड करके रखें। उसके बाद 'Measure Distance' पर क्लिक करें और फिर जिस जगह तक की दूरी आपको मापनी है, वहां पर दूसरा पॉइंट ड्रॉप करें, और इससे आपको दोनों पॉइंट्स के बीच की दूरी का पता चल जाएगा।
देखें रेस्टोरेंट का मेन्यू
गूगल मैप्स ऐप के इस फीचर की मदद से आप जिस रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे हैं उसका मेन्यू जाने से पहले ही या फिर जाते समय ही देख सकते हैं। किसी भी रेस्टोरेंट का मेन्यू देखने के लिए सबसे पहले गूगल मैप्स ऐप पर उस रेस्टोरेंट को सर्च करें, उसके बाद उस रेस्टोरेंट के डिटेल सेक्शन में जाएं, फिर 'ओवरव्यू' के पास 'मेन्यू' सेक्शन में जाकर आप देख सकते हैं कि उस रेस्टोरेंट के मेन्यू में क्या-क्या डिश शामिल हैं। इसमें मेन्यू का फोटो ज्यादातर ग्राहकों द्वारा डाला जाता है, तो कई बार मेन्यू पुराना भी हो सकता है।
पार्किंग की लोकेशन कर सकते हैं मार्क
गूगल मैप्स ऐप का यह फीचर आपको यह जानने में मदद करेगा कि आपने गाड़ी कहां पार्क की है, यदि आप भूल जाते हैं तो। आप जब भी किसी जगह पर गाड़ी खड़ी करें, तो गूगल मैप्स खोलें और आपकी लोकेशन के ब्लू डॉट पर क्लिक करें, वहां पर 'सेव पार्किंग' या 'सेट ऐज पार्किंग लोकेशन' को सेलेक्ट करें। फिर आप अपने काम के लिए जा सकते हैं और जब आप अपना काम करके वापस लौटें, तो गूगल मैप्स पर देख सकते हैं कि आपने गाड़ी कहां पार्क की थी और ऐप आपको अपनी गाड़ी तक पहुंचने का रास्ता भी बताएगा।
कंपेयर करें होटल में कमरों के दाम
यह गूगल मैप्स का एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से आप किसी भी होटल में कमरों की अलग-अलग होटल बुकिंग वेबसाइट्स पर कीमत जान सकते हैं, जिससे आपके लिए यह जानना और आसान हो जाएगा कि किस होटल बुकिंग ऐप के माध्यम से आपको कमरा बुक करना है।
इसके लिए सबसे पहले आपको जिस होटल में जाना है उसको गूगल मैप्स ऐप पर सर्च करें, फिर 'ओवरव्यू' सेक्शन में चेक-इन और चेक-आउट की तारीख के साथ कुल यात्रियों की संख्या भी डाल दें। इसके बाद, उस होटल में कमरे के अलग-अलग वेबसाइट्स पर क्या दाम हैं, वो गूगल आपके सामने पेश कर देगा।
पहले ही देखें कि पार्किंग खाली है या नहीं
गूगल मैप्स ऐप की मदद से आप यह भी देख सकते हैं कि आप जिस जगह जा रहे हैं, वहां पर पार्किंग खाली होने की उम्मीद है या नहीं। दरअसल, ये फीचर बिल्कुल सटीक नहीं है लेकिन इससे आपको एक अनुमान मिल सकता है कि आप जिस जगह जा रहे हैं उस जगह पर उस समय रोजाना क्या स्थिति होती है और वहां पर आपको पार्किंग खाली मिल सकती है या नहीं। यह जानने के लिए आपको गूगल मैप्स ऐप पर जिस जगह जाना है, उसे सर्च करना है और डिटेल्स पेज पर आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी।
निकलने का टाइम सेट करें
गूगल मैप्स ऐप का एक और छुपा हुआ फीचर यह है कि आप किसी जगह से निकलने के समय को बदलकर यह देख सकते हैं कि आपको दूसरी जगह पहुंचने में कितना समय लगेगा। अगर आसान शब्दों में समझें तो, यदि आप शाम के 4:00 बजे दिल्ली में है और आपको गूगल मैप्स ऐप पर गुरुग्राम पहुंचने का समय एक घंटा बता रहा है, तो आप अपने दिल्ली से निकलने के समय को बदलकर भी देख सकते हैं, जैसे अगर आप शाम को 6:00 बजे दिल्ली से निकलते हैं तो आपको गुरुग्राम पहुंचने में कितनी देर लगेगी।
'ऐड स्टॉप'
गूगल मैप्स ऐप पर इस फीचर की मदद से आप एक जगह से दूसरी जगह जाने या निश्चित जगह से होकर जाने के लिए बीच में स्टॉप ऐड कर सकते है। उदाहरण के लिए, यदि आपको दिल्ली से जयपुर जाना है, लेकिन आपको अलवर में कुछ काम है, तो आप ऐप पर स्टार्टिंग (दिल्ली) और एंडिंग पॉइंट (जयपुर) डालकर और ऊपरी दाएं कोने में तीन डॉट पर क्लिक करके 'ऐड स्टॉप' सेलेक्ट कर अलवर को बीच में जोड़ सकते है। इससे आपको यह भी पता चल जाएगा कि यदि आप दिल्ली से जयपुर अलवर होते हुए जाएंगे तो आपको कितना समय लगेगा और कितने किलोमीटर का सफर होगा।
देख सकते हैं टाइमलाइन
गूगल मैप्स ऐप का यह एक ऐसा फीचर है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। गूगल मैप्स पर लोकेशन हिस्ट्री की मदद से यूजर्स ये जान सकते हैं कि वो किसी निश्चित तारीख पर किस जगह पर थे, उस जगह पर कितने बजे पहुंचे, कितने बजे निकले, वहां क्या किया, आदि।
अपनी टाइमलाइन के बारे में जानने के लिए सबसे पहले गूगल मैप्स ऐप खोलें और ऊपरी दाएं कॉर्नर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें, वहां पर एक लंबी सूची आपके सामने आएगी, जिसमें आपको 'योर टाइमलाइन' पर क्लिक करना है। इसके बाद आप ये देख सकते हैं कि आप तीन साल पहले किसी निश्चित तारीख पर कहां थे, आदि।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications