I Love You Rasna: क्या है 'रसना' का मतलब? लोगों ने इसे क्यों कहा आईलवयू?

I Love You Rasna: क्या है 'रसना' का मतलब? लोगों ने इसे क्यों कहा आईलवयू?

I Love You Rasna (नहीं रहे खंबाटा): रसना ग्रुप के फाउंडर आरिज पिरोजशाह खंबाटा अब हमारे बीच नहीं रहे। 19 नवंबर को उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, वो 85 वर्ष के थे। हालांकि कंपनी ने उनके निधन की सूचना अब लोगों को दी है। आपको बता दें कि 'रसना' एक ऐसा सॉफ्ट ड्रिंक रहा, जिसने बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक को अपना दीवाना बनाया। अस्सी-नंबे के दशक में शायद ही ऐसा कोई घर होगा, जहां रसना नहीं आता हो। गर्मी के दिनों में आम आदमी की राहत बने 'रसना' को पीने के बाद हर किसी के मुंह से केवल यही निकलता था 'I love You Rasna'।

रसना का विज्ञापन बहुत ज्यादा लोकप्रिय

रसना का विज्ञापन बहुत ज्यादा लोकप्रिय

उस वक्त इसका विज्ञापन भी बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुआ करता था और लोग टीवी पर इसके एड को देखने का इंतजार किया करते थे। 'रसना' के लोकप्रिय होने की एक बहुत बड़ी वजह ये थी कि ये काफी किफायती और एक से ज्यादा फ्लेवर में मौजूद था, जबकि उस वक्त मार्केट में मौजूद सॉफ्ट ड्रिंक काफी महंगे हुआ करते थे और उनमें वैरायिटी भी नहीं हुआ करती थी।

'जाफे' के नाम से लॉन्च हुआ शीतल पेय

'जाफे' के नाम से लॉन्च हुआ शीतल पेय

'रसना' आज विश्व के करीब 60 देशों में मिलता है लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि मात्र पांच रु में 32 गिलास बनने वाले 'रसना' ड्रिंक को पहले मार्केट में 'जाफे' के नाम से लॉन्च किया गया था।

 'रसना' का अर्थ होता है 'ज्यूस'

'रसना' का अर्थ होता है 'ज्यूस'

ये बात साल 1976 की है लेकिन मार्केट में लोगों ने इसे तवज्जो नहीं दी, जिसके बाद साल 1978 में आरिज पिरोजशाह खंबाटा ने इस ड्रिंक का नाम 'रसना' रख दिया जिसके अर्थ होता है 'ज्यूस' और इसके बाद इसका उन्होंने जबरदस्त विज्ञापन तैयार करवाया, जिसके बाद 'रसना' घर-घर की पहचान बन गया। लोग आज भी इस 'रसना' से प्यार करते हैं क्योंकि ये उन्हें शुद्धता, ताजगी और खुशी तीनों देता है वो भी बेहद किफायती दाम में।

बच्चों का पिकनिक फ्रेंड है 'रसना'

बच्चों का पिकनिक फ्रेंड है 'रसना'

ये ड्रिंक आज भी बच्चों का पिकनिक फ्रेंड है क्योंकि इसे पीने पर मम्मी से डांट नहीं पड़ती। वहीं ये मध्यम वर्गीय महिलाओं की किट्टी पार्टी का भी अहम हिस्सा रहा है क्योंकि ये Ready to Serve है। इतने लंबे वक्त से मार्केट में विशिष्ट पहचान रखने वाले 'रसना' ड्रिंक की सफलता का राज शायद इसकी शुद्धता ही है।

 40 से अधिक मॉक टेल बार

40 से अधिक मॉक टेल बार

आपको बता दें कि अहमदाबाद में स्थित पियोमा इंडस्ट्रीज ये शीतल पेय बनाती है। साल 2011 तक, कंपनी का कारोबार ₹3.5 बिलियन था। इसके अलावा रसना ब्रांड 'रसना बज' के तहत पूरे भारत में 40 से अधिक मॉक टेल बार भी संचालित करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+