Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

FIFA Women: पुरुष फुटबॉल जितना ही लोकप्रिय हो रहा महिला फुटबॉल

दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाला है। 20 जुलाई से 20 अगस्त 2023 तक फीफा महिला विश्वकप का 9वां संस्करण खेला जायेगा।

इस बार कुल 32 टीमें इसमें हिस्सा ले रही है। पिछली बार तक इसमें 24 टीमें शामिल हुई थी। 2015 में ही इसमें भाग लेने वाली टीमों की संख्या 16 से बढ़ाकर 24 की गयी थी। जबकि पुरुष वर्ग में 1998 से ही 32 टीमें खेलती आ रही हैं।

fifa-women

कब और कैसे शुरू हुआ महिला फीफा विश्वकप?
पहला अनौपचारिक महिला विश्वकप जुलाई 1970 में इटली में खेला गया था। इसके बाद 1971 में मैक्सिको में एक और अनौपचारिक महिला विश्व कप टूर्नामेंट हुआ। इसके बाद 1980 के दशक में इटली में मुंडियालिटो में चार संस्करणों में महिला फुटबॉल आयोजित किया गया था, जिसमें इटली और इंग्लैंड दोनों ने दो-दो खिताब जीते थे।

दरअसल, साल 1970 में फुटबॉल एसोसिएशन (इंग्लैंड, जर्मनी, फ्रांस, ब्राजील व अन्य) द्वारा 50 साल पहले महिलाओं के फुटबॉल खेलने पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया था। हालांकि, यह प्रतिबंध क्यों लगाया गया, इसका कोई सटीक प्रमाण तथा बयान नहीं मिलता। इस प्रतिबंध के हटने के बाद कई देशों में नयी टीमों का गठन किया गया। फिर 1975 में एशिया में, 1984 में यूरोप में आधिकारिक महाद्वीपीय महिला टूर्नामेंट आयोजित होने लगे।

वैश्विक स्तर पर महिला फुटबॉल को जगह देने के लिए साल 1988 में चीन में 'फीफा महिला आमंत्रण टूर्नामेंट' आयोजित हुआ। यह एक प्रकार का परीक्षण था कि क्या महिला फुटबॉल को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटेगी या नहीं? महिला फुटबॉल सफल हो पायेगा या नहीं? इस प्रतियोगिता में बारह राष्ट्रीय टीमों ने भाग लिया। यूरोपीय फुटबॉल संघ (चार टीमें), एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) से तीन टीम, उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियन एसोसिएशन फुटबॉल परिसंघ से दो टीम, और इसके बाद CONMEBOL, CAF और OFC से एक-एक टीम ने हिस्सा लिया।

इस परीक्षण टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच (चीन और कनाडा के बीच) को 45,000 लोगों ने देखा। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान औसतन 20,000 की भीड़ मैच देखने आयी थी। इस टूर्नामेंट में नॉर्वे विजेता बना। इसके बाद फीफा ने प्रतियोगिता को सफल माना। इसके बाद पहला फीफा महिला विश्व कप 16 से 30 नवंबर 1991 में चीन के गुआंग्डोंग में आयोजित किया गया था। जहां फाइनल में संयुक्त राज्य अमेरिका ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

महिला विश्वकप में कौन से देश खेल रहे हैं?
2023 के फीफा महिला विश्वकप में टूर्नामेंट की शुरुआत चार देशों के आठ ग्रुपों से होगी। प्रत्येक टीम कम से कम तीन गेम खेलेगी। अपने समूह के प्रत्येक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ एक मैच। प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें फिर 16वें दौर में पहुंचेंगी।

ग्रुप ए: न्यूजीलैंड, नॉर्वे, फिलीपींस, स्विट्जरलैंड
ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड गणराज्य, नाइजीरिया, कनाडा
ग्रुप सी: स्पेन, कोस्टा रिका, ज़ाम्बिया, जापान
ग्रुप डी: इंग्लैंड, डेनमार्क, चीन, हैती
ग्रुप ई: संयुक्त राज्य अमेरिका, वियतनाम, नीदरलैंड, पुर्तगाल
ग्रुप एफ: फ्रांस, जमैका, ब्राजील, पनामा
ग्रुप जी: स्वीडन, दक्षिण अफ्रीका, इटली, अर्जेंटीना
ग्रुप एच: जर्मनी, मोरक्को, कोलंबिया, दक्षिण कोरिया

कितना मिलेगा विजेता टीम को पैसा?
इस बार फीफा ने ऐलान किया है कि महिला खिलाड़ियों की कमाई में बढ़ोतरी होगी और कम-से-कम $30,000 तक हर खिलाड़ी की कमाई हो सकती है। जबकि खिताब जीतने वाली टीम के हर खिलाड़ी को $270,000 मिलेंगे।
फीफा कांग्रेस ने घोषणा की है कि 2023 महिला विश्वकप की पुरस्कार राशि को $110 मिलियन तक बढ़ाया जायेगा। यह आंकड़ा 2019 में दिये गये $30 मिलियन से काफी ज्यादा है।

ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि

  • समूह चरण: $30,000
  • 16 राउंड: $60,000
  • क्वार्टर फाइनल: $90,000
  • चौथा स्थान: $165,000
  • तीसरा स्थान: $180,000
  • उपविजेता: $195,000
  • विजेता: $270,000

टीम पुरस्कार राशि

  • समूह चरण: $1.56 मिलियन
  • राउंड ऑफ़ 16: $1.87 मिलियन
  • क्वार्टर फ़ाइनल: $2.18 मिलियन
  • चौथा स्थान: $2.46 मिलियन
  • तीसरा स्थान: $2.61 मिलियन
  • उपविजेता: $3.02 मिलियन
  • विजेता: $4.29 मिलियन

फीफा महिला विश्व कप विजेताओं की सूची

साल मेजबान विजेता उप-विजेता
1991 चीन यूएसए नार्वे
1995 स्वीडन नार्वे जर्मनी
1999 यूएसए यूएसए चीन
2003 यूएसए जर्मनी स्वीडन
2007 चीन जर्मनी ब्राजील
20 11 जर्मनी जापान यूएसए
2019 कनाडा यूएसए जापान
2015 फ्रांस यूएसए नीदरलैंड
2023 आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड - -
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+