क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान में शराब की सजा है 80 कोड़े!
बेंगलुरु। जी हां, आपको सुनने में शायद थोड़ा अजीब लगे जिस देश में आतंकवाद को पनाह मिली हुई है वहां पर शराब पीने पर इतनी सख्त सजा है। पाकिस्तान में इस समय 10 मिलियन से भी ज्यादा लोग शराब पीते हैं और यह गैरकानूनी है।
पढ़ें-कहीं पर बैन है समोसा तो कहीं कैचप
लेकिन सिर्फ पाकिस्तान हीं नहीं कुछ और देश भी हैं जहां पर शराब पीने पर बैन लगा हुआ है। भारत के बारे में तो आपको मालूम ही है कि यहां पर गुजरात और कुछ हिस्सों में शराब पर पूरी तरह से बैन लगा हुआ है।
पाक में इंटरनेट का मतलब पॉर्न और ड्रोन का मतलब आतंकवाद
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करिए और जानिए कि कौन से देश में शराब पीने पर क्या सजा तय हुई है।

अफगानिस्तान
अफगानिस्तान में संसद की ओर से पास किए कानून में शराब पीने पर 60 कोड़ों की सजा का प्रावधान है।

पाकिस्तान
पाकिस्तान में आज भी शराब के सेवन पर 80 कोड़ों की सजा दी जाती है। पाक में शराब बैन है और इस सजा को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन तक हो चुके हैं।

ईरान
सिर्फ नॉन-एल्कोहलिक बीयर की इजाजत है। पूरे देश में मुस्लिम नागरिकों के लिए शराब सेवन पर सख्त पाबंदी। हैरानी की बात है ईरान की सरकार कोला के खिलाफ मुहिम चलाए हुए हैं लेकिन उसे बीयर पर कोई आपत्ति नहीं है।

श्ाारजांहा , यूएई
श्ाारजांहा में यूएई की अकेली ऐसी जगह है जहां पर शराब की बिक्री पर पूरी तरह से बैन है। अगर किसी को घर में शराब पीनी है तो फिर उसे 'एल्कोहल लाइसेंस' हासिल करना होगा।

सऊदी अरब
सऊदी अरब में शराब पूरी तरह से बैन है। अगर किसी को शराब पीते हुए पाया गया तो फिर उसे इस्लाम के कानूनों के तहत कड़ी सजा दी जाती है।

कुवैत
कुवैत में वर्ष 1964 में शराब पर बैन लग गया था। लेकिन इसके बाद भी घरों में लोग चोरी छिपे शराब का सेवन करते हैं।

यमन
यमन में आप सार्वजनिक तौर पर शराब पीते पाएगे तो जेल जाना पड़ेगा। लेकिन अगर घर में आप शराब पी रहे है तो यह कानूनी हैॅ।

सूडान
सूडान में शराब बैन है लेकिन लोग सिर्फ सूडान में बनाई गई बीयर का सेवन ही कर सकते हैं।

लीबिया
लीबिया में शराब की ब्लैक मार्केटिंग होती है और पकड़े जाने पर आपको जेल से लेकर कोड़ों तक की सजा भुगतनी पड़ सकती है।

ब्रूनेई
ब्रूनेई में शराब की बिक्री पर सार्वजनिक तौर पर बैन लगा हुआ है। लेकिन गैर-मुस्लिम नागरिक दूसरे देश से शराब लाकर अपने घरों में उसका सेवन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications