Corona EG.5.1: फिर आ गया कोरोना वायरस, नये वेरिएंट का नाम है ईजी.5.1

Corona EG.5.1: 2020 में पूरी दुनिया कोविड-19 के प्रकोप को झेल चुकी है। कोविड-19 के कई स्ट्रेन ने दुनिया के अनेक देशों में भारी तबाही मचाई थी। अब फिर से खबर आ रही है कि ब्रिटेन में कोविड 19 का एक नया स्ट्रेन सामने आया है जिसका नाम ईजी.5.1 है। इसे एरीस भी कहा जा रहा है। 31 जुलाई को इसे कोविड का एक स्वरूप मानकर डब्ल्यूएचओ ने इस पर नजर रखनी प्रारंभ कर दी है।

अभी इस बात का कोई संकेत नहीं है कि नया स्वरूप अधिक गंभीर है या नहीं? इंग्लैंड में स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार यह वेरिएंट ओमिक्रॉन से आया है और यह सात नये कोविड वेरिएंट में से एक है। यूकेएचएसए के रेस्पिरेटरी डेटामार्ट सिस्टम के माध्यम से दर्ज किए गये चार हजार से अधिक नमूनों में से 5.4% को कोविड-19 के रूप में दर्ज किया गया था। वहीं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों का दावा है कि ब्रिटेन में हर 7 कोरोना मरीजों में से 1 में ईजी.5.1 मिल रहा है।

Coronavirus new variant EG.5.1 found symptoms and treatment

कब से हुई कोरोना की शुरुआत

कोरोना महामारी की शुरुआत साल 2019 के अंत में चीन से हुई थी। देखते ही देखते महामारी पूरी दुनिया में फैल गई थी। इसके डेल्टा वेरिएंट ने सबसे ज्यादा कहर मचाया था। इसकी वजह से पूरी दुनिया में करोड़ों लोगों की जान गयी थी। साल 2022 को आई डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में कोविड से 47 लाख मौतें हुई है। हालांकि, भारत सरकार ने डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों पर आपत्ति जताई और डेटा संग्रह की कार्यप्रणाली को संदिग्ध करार दिया। पर मौतें तो हुई हैं, उस बात को नकारा नहीं जा सकता। ऐसे में अब जबकि ईजी.5.1 वेरिएंट का प्रसार हो रहा है, तो हमें एक बार फिर सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है।

टीकाकरण से सुरक्षित हैं लोग

ईजी.5.1 वेरिएंट के आने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने कहा था कि लोग टीकों से बेहतर सुरक्षित हैं। पर राष्ट्रों को अपनी सतर्कता में कमी नहीं आने देनी चाहिए। वहीं यूकेएचएसए की टीकाकरण प्रमुख डॉ मैरी रामसे ने कहा कि रिपोर्ट में कोविड-19 मामलों में वृद्धि जारी है। ज्यादातर बुजुर्ग बड़ी संख्या में अस्पतालों में आ रहे हैं।

वहीं यूकेएचएसए के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार इस वेरिएंट से प्रभावित लोग, देश के सभी कोविड मामलों के 14.6% ही हैं। यूकेएचएसए की टीकाकरण प्रमुख ने कहा कि हम लोगों को सावधानी बरतने के लिए कह रहे हैं। साथ ही यदि किसी को कोरोना के लक्षण दिखाई दें तो वे लोगों से जितना संभव हो दूरी बनाकर रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+