5 दिन के दिवाली उत्सव में बेहद खास है छोटी दिपावली, इन बधाई संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को करें विश
नई दिल्ली, नवंबर 03। साल 2021 का दिवाली उत्सव 2 नवंबर से धनतेरस के साथ शुरू हो गया है। हर साल 5 दिन का ये उत्सव देशभर में घर-घर में खुशियां लेकर आता है। धनतेरस के दिन इस पूरे उत्सव के लिए खरीददारी करने का दिन होता है। सोने-चांदी से लेकर कपड़े और बर्तन धनतेरस के दिन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं धनतेरस के अगले दिन छोटी दिवाली मनाई जाती है। नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली हर साल धनतेरस के अगले दिन ही मनाई जाती है। छोटी दिवाली को काली चौदस, रूप चौदस, नरका निवारण चतुर्दशी, या भूत चतुर्दशी सहित अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है। आज छोटी दिवाली है।
Recommended Video

छोटी दिवाली के मौके पर अच्छे बधाई संदेश के जरिए ये दिन और भी बेहतर लगता है। ऐसे में छोटी दिवाली का महत्व, शुभ मुहूर्त के साथ-साथ अच्छे बधाई संदेश भी जरूरी हैं। आइए आपको ऐसे ही कुछ बधाई संदेश के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप आपने जानकारों को छोटी दिवाली विश करते समय भेज सकते हैं।
छोटी दिवाली के बधाई संदेश
- इस उत्सव के अवसर पर आप और आपके प्रियजनों पर भगवान कृष्ण का आशीर्वाद बना रहे। हैप्पी छोटी दिवाली!
- यह छोटी दिवाली आशा और प्रकाश का प्रतीक बने। यह सभी के लिए आंतरिक आनंद, शांति, प्रेम और एकता की जागरूकता लाए। नरक चतुर्दशी की शुभकामनाएं!
- छोटी दिवाली के इस मंगल अवसर पर आप सभी की मनोकामना पूरी हो, खुशियां आपके कदम चूमें, इसी कामना के साथ आप सभी को छोटी दिपावली की ढेरों शुभकामनाएं और बधाई।
- "जिस तरह भगवान ने नरकासुर को का खात्मा किया था, उसी तरह मेरी कामना है कि ईश्वर आपके जीवन से परेशानियों को उसी तरह नष्ट कर दे। नरक चतुर्दशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !!!"
- दिवाली का ये प्यारा त्योहार, जीवन में लाए खुशियां अपार, माता लक्ष्मी विराजे आपके द्वार, सभी कामना आपकी करे स्वीकार, हैप्पी छोटी दिवाली
छोटी दिवाली का महत्व और इतिहास
ऐसी मान्यता है कि नरकासुर ने वैदिक देवी अतिथि के सम्राज को हड़प लिया था। उसने बहुत सी महिलाओं को प्रताड़ित भी किया था। नरकासुर के खिलाफ भगवान कृष्ण और सत्यभागा में संघर्ष हुआ भगवान ने युद्ध में नरकासुर को मार गिराया। भारत के कुछ हिस्सों में लोग मानते हैं कि नरकासुर का वध काली देवी ने किया था। यही कारण है कि छोटी दिवाली (Chhoti Diwali 2021) के दिन काली मां की पूजा भी की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications