Birthday Special: आज भी जवां हैं 81 साल के धर्मेंद्र साहब

धर्मेद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है। उनका जन्म पंजाब के कपूरथला जिले में आठ दिसंबर, 1935 को हुआ था।

मुंबई। हिंदी फिल्म जगत के हैंडसम ही मैन अभिनेता धर्मेंद्र आज 81 साल के हो गये। अपनी यादगार फिल्मों से लोगों के दिलों में राज करने वाले धर्मेंद्र की फिल्में आज भी लोग बड़ी रोचकता से देखते हैं।

कहा जाता है कि उनकी स्माइल में इतनी कशिश है कि वो आज भी अगर पर्दे पर दिखाई दें तो अच्छे-अच्छे चॉकलेटी हीरों का पत्ता साफ हो जाए।

आईये जानते हैं बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के बारे में कुछ खास बातें..

  • धर्मेद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है। उनका जन्म पंजाब के कपूरथला जिले में आठ दिसंबर, 1935 को हुआ था।
  • विकीपीडिया के मुताबिक धर्मेंद्र साहब ने अपने फिल्मी जीवन में अभी तक करीब 247 फिल्‍मों में काम किया है।
  • धर्मेंद्र ने बॉलीवुड की ड्रीम-गर्ल हेमामालिनी से प्रेम-विवाह किया था लेकिन उन्होंने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक नहीं दिया था क्योंकि उससे उन्हें दो बेटे सन्नी और बॉबी हैं।
  • धर्मेंद्र ने हेमा से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म को अपनाया था।
  • अपने बेटे सन्नी के लिए बनायी फिल्म 'घायल' के लिए साल 1991 में बेस्ट प्रोड्यूसर का फिल्म फेयर अवार्ड जीता था।
  • जबकि 1997 में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।
  • अमिताभ बच्चन को अपना छोटा भाई कहने वाले धर्मेंद्र साहब को शायरी का भी शौक है।
  • साल 2004 में धर्मेन्द्र बीकानेर से बीजेपी टिकट पर सांसद भी रह चुके हैं।
  • टाइम्स पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत अभिनेताओं में शुमार किया था।
  • मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन उनकी खूबसूरती से प्रभावित होकर उन्हें ग्रीक देवता मानती हैं।
  • 2012 में उन्हें पद्मभूषण से नवाजा गया।

आप भी अपने हीरो धर्मेंद्र साहब को बर्थडे विश कर सकते हैं। अपनी शुभकामनाएं नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।

 Birthday Special:Dharmendra turns 81 today, Read Interesting facts
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+