सोने से लदे रहते हैं बप्पी लेकिन पत्नी ज्यादा मालदार

bappi lahri
नई दिल्ली। बॉलीवुड के डिस्कोकिंग बप्पी लहरी संगीत से ज्यादा आभूषणों से लदे रहने के लिए चर्चा में रहते हैं। पश्‍िचम बंगाल की श्रीरामपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी बप्पी दा ने जब कल नामांकन भरा, तो सभी लोग चौंक गए। दरअसल, बप्पी दा के पास जितना सोना है, उससे कहीं ज्यादा गोल्ड उनकी पत्नी चित्राणी के पास है।

बप्पी ने जानकारी दी कि उनके पास 17,67,451 रूपए की कीमत का 754 ग्राम सोना है, जबकि उनकी पत्नी चित्राणी के पास 20,74,830 रूपए की कीमत के 967 ग्राम सोने के जेवर हैं। बप्पी दा के पास 2,20,000 रूपए की कीमत के 4.62 किलोग्राम चांदी के आभूषण एवं चांदी की ईंटें हैं। बप्पी के पास करीब 12 करोड़ की चल-अचल संपत्त‍ि है और वह बीएमडब्ल्यू एवं ऑडी समेत पांच कारों के माल‍िक हैं।

चुनाव में बीजेपी भले ही आम आदमी और जन-मसलों की दुहाई दे रही हो, पर पार्टी के 'धनकुबेर' उम्मीदवार जनता के बीच पैठ बना पाएंगे, फिलहाल कहा नहीं जा सकता। चुनावी दांव-पेंच में उतरी फिल्मी हस्‍ितयों की भाीड़ भी खासा चर्चा में बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+