Auto Expo 2023: दिल्ली ऑटो एक्सपो है एशिया का नामी मोटर शो, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

एशिया के सबसे बड़े मोटर शो ऑटो एक्सपो का आयोजन सबसे पहली बार वर्ष 1986 में किया गया था। तब से हर ऑटो एक्सपो में अनेक कंपनियां और लाखों दर्शक हिस्सा लेते आए हैं।

Auto Expo 2023 interesting facts about biggest automotive show Auto Expo history

Auto Expo 2023: Auto Expo को एशिया का सबसे बड़ा ऑटोमोटिव शो माना जाता है। भारत में आयोजित होने वाले इस मोटर शो का आयोजन ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ACMA), कॉनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) और सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफेक्चरर्स (SIAM) मिलकर करती हैं। 1986 से लेकर अब तक 16 बार इस मोटर शो का आयोजन भारत में किया जा चुका है। कोविड-19 की वजह से 2022 में होने वाले ऑटो एक्सपो को इस साल 2023 में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले ऑटो एक्सपो का आयोजन 2020 में किया गया था। आइए, जानते हैं ऑटो एक्सपो से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में।

प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था पहला उद्घाटन

Auto Expo की नींव साल 1985 में डाली गई थी और पहली बार इसका आयोजन 1986 में किया गया। उस दौरान भारत के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इसका उद्घाटन किया था। भारत की ऑटो इंडस्ट्री को प्रमोट करने और इस सेक्टर में होने वाले रिसर्च और डेवलपमेंट को दुनिया के सामने रखने के लिए ऑटो एक्सपो को शुरू किया गया था। पहले ऑटो एक्सपो का आयोजन 3 जनवरी से 11 जनवरी 1986 के बीच दिल्ली के प्रगति मैदान में हुआ। इसके 5 साल बाद दूसरे ऑटो एक्सपो का आयोजन साल 1993 में किया गया। इस मोटर शो का आयोजन 7 दिसंबर से 15 दिसंबर 1993 के बीच किया गया। इसका उद्घाटन उस समय के विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने किया था। इसका मुख्य आकर्षण EU और इंडियन ऑटोमोटिव बिजनेस फोरम रहा था।

ग्लोबल ब्रांड्स ने पहली बार मारी एंट्री

1996 में आयोजित हुए तीसरे ऑटो एक्सपो में पहली बार ग्लोबल कंपनियों ने हिस्सा लिया था। यह ऑटो एक्सपो 21 से 27 फरवरी 1996 के बीच आयोजित किया गया था, जिसका उद्घाटन तब के वित्तमंत्री, डॉ. मनमोहन सिंह ने किया था। यह पहला ऑटो एक्सपो था, जिसने बड़े ग्लोबल ब्रांड्स के भारत में आने का रास्ता खोल दिया था। इस ऑटो एक्सपो के बाद से हर दो साल में एक बार एक्सपो करने का फैसला लिया गया। इसके बाद 1998 में चौथे ऑटो एक्सपो का आयोजन किया गया जिसमें Tata, Skoda, Ford, Daewoo, Opel, Mitsubishi, Honda, Mahindra, Mercedes, Hyundai ने अपनी कॉन्सेपट गाड़ियां लॉन्च की थी। इस ऑटो एक्सपो का आयोजन 15 से 21 जनवरी 1998 के बीच हुआ था।

20 देशों ने पहली बार लिया हिस्सा

2000 में आयोजित 5वें ऑटो एक्सपो में पहली बार 65 हजार स्कवायर फीट का डिस्प्ले एरिया बनाया गया। इस ऑटो एक्सपो के लिए प्रगति मैदान के 18 हॉल बुक किए गए, जिसमें 20 देशों के ऑटोमोबाइल ब्रांड्स ने हिस्सा लिया। इस ऑटो एक्सपो का फुट फॉल पहली बार 10 लाख से ज्यादा पहुंचा था। इसमें 25 नए मॉडल और कई कॉन्सेप्ट कार प्रदर्शित किए गए।

2002 में आयोजित हुए छठे ऑटो एक्सपो में चीन, फ्रांस, ग्रीस, जर्मनी, इजराइल, ईरान, जापान समेत 20 देशों ने हिस्सा लिया। इस ऑटो एक्सपो में Hyundai Santro Facelift, Ambassador Facelift जैसी गाड़ियों को लॉन्च किया गया। 7 से 11 जनवरी 2004 में सातवां ऑटो एक्सपो आयोजित किया गया। इसमें Maruti, Hyundai, Tata Motors, Nissan, Skoda, Audi, Volkswagen जैसी कंपनियों ने अपनी कई गाड़ियां लॉन्च की थी।

300 विदेशी कंपनियां हुई शामिल

2006 का ऑटो एक्सपो कई मायनों में खास था। पहली बार ACMA, CII और SIAM ने एक साल मिलकर इस ऑटो एक्सपो का आयोजन किया था। 12 से 17 जनवरी के बीच आयोजित हुए इस ऑटो एक्सपो में 1,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसमें 22 देशों की 300 विदेशी कंपनियों शामिल हुई थी। प्रगति मैदान में आयोजित इस ऑटो एक्सपो मं Skoda Yeti कॉन्सेप्ट, Honda FCX कॉन्सेप्ट, Honda Civic जैसी गाड़ियों का प्रदर्शन किया गया था।

Tata Nano की रही धूम

2008 के ऑटो एक्सपो का मुख्य आकर्षण Tata Nano रही थी। टाटा की सबसे छोटी कार को पहली बार इस ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। 10 से 17 जनवरी के बीच आयोजित हुए नौवें ऑटो एक्सपो के जरिए 20 हजार करोड़ रुपये का रेवेन्यू जेनरेट हुआ। इसमें 1.8 मिलियन यानी 18 लाख से ज्यादा दर्शकों ने हिस्सा लिया। इसमें देश-विदेश के 65 मैन्युफेक्चरर्स ने हिस्सा लिया। इसमें 31 नए प्रोडक्ट लॉन्च किए गए, जिनमें 4 ग्लोबल लॉन्च शामिल थे।

इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट का आया जमाना

2010 के ऑटो एक्सपो में 72 प्रोडक्ट्स लॉन्च किए गए, जिनमें 10 ग्लोबल लॉन्च शामिल थे। इसमें Audi Q7, Tata Aria, Hyundai i10 इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट जैसी गाड़ियों का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा Honda CB Twister, Bajaj Pulsar 135, TVS Apache RTR 180 जैसी बाइक्स भी लॉन्च की गई। 5 जनवरी से 11 जनवरी 2012 के बीच आयोजित हुए इस ऑटो एक्सपो में 23 देशों के 1500 मैन्युफेक्चरर्स ने हिस्सा लिया था। इस ऑटो एक्सपो में 50 कारें और 20 टू-वीलर्स लॉन्च की गई, जिसमें 10 ग्लोबल लॉन्च थे।

दो हिस्सों में हुआ आयोजन

2014 में आयोजित हुए 12वां ऑटो एक्सपो कई मायनों में यूनिक था। पहली बार ऑटो एक्सपो को दो हिस्सों में बांटा गया। इस ऑटो एक्सपो के कंपोनेंट शो को प्रगति मैदान में आयोजित किया गया, वहीं मोटर शो इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया। यह ऑटो एक्सपो 7 से 11 फरवरी के बीच आयोजित किया गया। 2016 में भी ऑटो एक्सपो को दो हिस्सों में आयोजित किया गया। कंपोनेंट शो प्रगति मैदान में जबकि मोटर शो एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया। इस साल यह एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑटो शो बन गया।

भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा इवेंट

2018 के 14वें ऑटो एक्सपो को भारत के ऑटोमोटिव इंडस्ड्री इतिहास के सबसे बड़े इवेंट के तौर पर आयोजित किया गया। 9 से 14 फरवरी 2018 के बीच आयोजित इस इवेंट का मुख्य आकर्षण इलेक्ट्रिक गाड़ियां थी। इसमें Tata Tiago EV, Maruti की कॉन्सेप्ट कार और ड्राइवरलेस गाड़ियां रही थी। इस ऑटो एक्सपो को भी दो हिस्सों में आयोजित किया गया। कंपोनेंट शो प्रगति मैदान में और मोटर शो एक्सपो मार्ट में आयोजित किया गया।

Recommended Video

      Auto Expo 2023: KIA EV6 Walkaround | Promeet Ghosh | HINDI DriveSpark

      2020 में आयोजित हुए 15वें ऑटो एक्सपो को पहली बार पूरी तरह से एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में शिफ्ट किया गया। कोरोना वायरस की आहट की वजह से इस ऑटो एक्सपो में कई देशों ने हिस्सा नहीं लिया। इसमें Force, Hyundai, Haima Automobile, Kia Motors, Renault जैसे बड़े ब्रांडस ने अपनी कॉन्सेप्ट और नई गाड़ियां लॉन्च की थीं।

      यह भी पढ़ें: Budget 2023: हमें मध्यमवर्गीय परिवार की दिक्कतें पता हैं, हम इन दिक्कतों को समझते हैं: निर्मला सीतारमण

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+