Budget 2023: हमें मध्यमवर्गीय परिवार की दिक्कतें पता हैं, हम इन दिक्कतों को समझते हैं: निर्मला सीतारमण
आगामी बजट से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमे आम लोगों को दिक्कतें पता हैं, मैं खुद मध्यवर्गीय परिवार से आती हूं, लिहाजा में इस वर्ग की दिक्कतों को समझती हूं।

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी बजट से पहले आम नागरिकों को बड़ी राहत देने की ओर इशारा किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि मैं मध्य वर्गीय परिवार से आती हूं और मैं खुद को मध्यमवर्गीय मानती हूं और यह वजह है कि मध्यमवर्गीय लोगों की दिक्कतों को समझती हूं। मोदी सरकार ने अभी मध्यवर्गीय परिवार पर अभी तक किसी तरह का कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। किसी भी बजट में मध्यवर्गीय परिवार पर मोदी सरकार ने अभी तक कोई टैक्स नहीं लगाया है। जो लोग 5 लाख रुपए तक की सैलरी पाते हैं उनपर मोदी सरकार ने कोई टैक्स नहीं लगाया है। जिस तरह से निर्मला सीतारमण ने टैक्स स्लैब को लेकर यह बात कही है माना जा रहा है कि इस बार के बजट में भी वित्त मंत्री मध्यवर्गीय परिवार पर कोई नया टैक्स नहीं लगाएंगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सबसे ज्यादा इस्तेमाल मध्यमवर्गीय लोग करते हैं, हम 27 जगहों पर मेट्रो लेकर आए हैं। कई मध्यम वर्गीय परिवार नौकरी की तलाश में इन शहरों में आ रहे हैं और यहां बस रहे हैं। यही वजह है कि हम स्मार्ट सिटी बसाने पर लगातार ध्यान दे रहे हैं। हम आगे भी मध्यम वर्गीय परिवर के लिए काम करते रहेंगे। हमने 100 स्मार्ट सिटी के लिए फंड का आवंटन किया है। हमने मध्यम वर्गीय परिवार के जेब में पैसा नहीं डाला है लेकिन क्या स्मार्ट शहरों से लोगों को फायदा नहीं मिला है। मेट्रो ट्रेन, पीने का पानी जैसी व्यवस्था नहीं मिली है। हम मिडिल क्लास लोगों के लिए और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। मैं लोगों की दिक्कतों को सुन रही हूं, मैं इन दिक्कतों को समझ भी रही हूं। हम आने वाले समय में भी इसे जारी रखेंगे।
मुफ्त की योजनाओं पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि आप चुनाव के दौरान लोगों को कुछ वादा करते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद आप समझते हैं कि आप यह कर सकते हैं या नहीं। अगर आप मुफ्त की चीजें दे सकते हैं तो इसके लिए बजट से दें। कई राज्य ऐसा नहीं कर रहे हैं। ये लोग केंद्र पर दबाव डालते हैं। ऊर्जा का क्षेत्र सबसे ज्यादा संकट झेल रहा है। हम संपत्ति बनाने की जरूरत है नाकि हर रोज खर्च करने की।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications