Apple AirPods करेगा हिअरिंग एड और थर्मामीटर का काम, तो Apple Watch बताएगी दिल की धड़कनें
एप्पल लगातार अपने प्रोडक्ट्स में कुछ न कुछ बदलाव करता रहता है। अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी अपने नए AirPods में कई हेल्थ फीचर्स जोड़ने वाली है, जो यूजर्स के सुनने की क्षमता से लेकर बॉडी टेम्परेचर तक माप सकेंगे।
एप्पल लगातार अपने प्रोडक्ट्स में कुछ न कुछ बदलाव करता रहता है। अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी अपने नए AirPods में कई हेल्थ फीचर्स जोड़ने वाली है, जो यूजर्स के सुनने की क्षमता से लेकर बॉडी टेम्परेचर तक माप सकेंगे। इस साल आयोजित WWDC (World Wide Development Conference) 2023 में एप्पल ने नया मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 पेश किया था, जिसमें हिअरिंग एड्स (सुनने की मशीन) वाले फीचर्स जोड़े गये हैं। एप्पल के अपकमिंग ईयरबड्स AirPods Pro और AirPods Pro Max के नाम से आ सकते हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब एप्पल के किसी प्रोडक्ट में हेल्थ फीचर जोड़ा गया है। इससे पहले भी कंपनी एप्पल वॉच में मेंटल हेल्थ से जुड़े फीचर जोड़े जाने की बात कही जा रही थी।
लोगों के सुनने की क्षमता का लगाएगा पता
Apple AirPods के बारे में यह जानकारी एक ब्लॉग के जरिए मिली है। एप्पल का अपकमिंग ईयरबड्स हिअरिंग हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर से लैस होगा, जो टोन और साउंड के एल्गोरिदम के आधार पर लोगों के सुनने की क्षमता की पहचान करेगा। इस फीचर के जरिए यह पता लग सकेगा कि सुनने की क्षमता कम हो रही है या नॉर्मल है? अगर, किसी की सुनने की क्षमता कम हो रही है, तो वह इसके लिए डॉक्टर से तत्काल संपर्क कर सकेंगे। इसके अलावा अगले ईयरबड्स में बॉडी टेम्परेचर चेक करने की भी क्षमता होगी, जो ईयर कनाल के जरिए लोगों के शरीर के तापमान को माप सकेगी।

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने अपने पावर ऑन न्यूजलेटर में एप्पल के अपकमिंग ईयरबड्स के इन फीचर्स का जिक्र किया है। इससे पहले भी एप्पल प्रोडक्ट के विशेषज्ञों ने भी अपकमिंग डिवाइसेज में हेल्थ फीचर्स दिए जाने की बात कही थी। इससे पहले एप्पल ने अपने यूजर्स के लिए एक ऑडियोग्राम फीचर लॉन्च किया था, जो उनके ईयरफोन को सुनने की क्षमता के आधार पर ट्यून करने की आजादी देता है। हालांकि, इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर को अपने आईफोन में किसी थर्ड पार्टी ऐप को इंस्टॉल करना पड़ता है। अपकमिंग ईयरबड्स के ये फीचर्स डिवाइस में इन-बिल्ट मिलेंगे। इसके लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप को इंस्टॉल नहीं करना होगा।
काफी लोकप्रिय हैं एप्पल के एयरपॉड्स
एप्पल के एयरपॉड्स पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। IDC और काउंटरप्वॉइंट की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 में एप्पल ने दुनियाभर में करीब $12.1 बिलियन यानि लगभग ₹1 लाख करोड़ के ईयरबड्स बेचे हैं। एप्पल के ईयरबड्स की लोकप्रियता की कई वजहें हैं, जिनमें प्रोडक्ट डिजाइन से लेकर, ड्यूरेबिलिटी, नयी तकनीक आदि शामिल हैं।
एप्पल के एयरपॉड्स ओपन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं, जिन्हें लगाने के बाद एक्सटिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) ऑन होता है। इस फीचर की वजह से ईयरपॉड्स इस्तेमाल करने वाले यूजर को किसी भी तरह का शोर-शराबा सुनाई नहीं देता है और वह क्लियर ऑडियो को एक्सपीरियंस कर पाते हैं। एप्पल ने AirPods Pro को सबसे पहले 2019 में लॉन्च किया था, जिसमें स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले अपग्रेडेड फीचर्स मिलते हैं। एप्पल ईयरबड्स के साथ-साथ अपने अन्य वियरेबल डिवाइस जैसे कि एप्पल वॉच में भी कई तरह के हेल्थ फीचर्स देता है।
एप्पल वॉच के हेल्थ फीचर्स
हार्ट रेट मॉनिटरिंग - एप्पल का दावा है कि उसके लेटेस्ट वॉच सीरीज 8 में हाई और लो हार्ट रेट चेक करने की क्षमता है, तो बैकग्राउंड में ऑन रहती है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि हार्ट रेट अनस्टेबल होने पर यह वॉच यूजर को नोटिफिकेशन के जरिए बताता है। अगर, एप्पल वॉच पहने यूजर का हार्ट रेट 120bpm से ज्यादा और 40bpm से कम हो और वह 10 मिनट तक इनएक्टिव रहता है तो इसका नोटिफिकेशन मिलने लगता है। इस नोटिफिकेशन के आधार पर यूजर डॉक्टर से कंसल्ट कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए यूजर को अपने वॉच की सेटिंग्स में जाकर नोटिफिकेशन फीचर को ऑन करना पड़ता है।
ECG फीचर- एप्पल के लेटेस्ट वॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ-साथ ECG फीचर भी मिलता है, जो असमान फिब्रिलेशन होने पर नोटिफिकेशन भेजता है। यह फीचर एक ऑप्टिकल हार्ट सेंसर के आधार पर काम करता है, जो यूजर के पल्स रेट के आधार पर काम करता है। इसके लिए यूजर को अपने आईफोन में ECG ऐप को डाउनलोड करना होगा। ऐप पर डेट, टाइम के आधार पर पल्स की रीडिंग मिलती है।
एप्पल अपने प्रोडक्ट्स में हेल्थ फीचर्स के साथ-साथ इमरजेंसी नोटिफिकेशन फीचर भी देता है, जो किसी आपात स्थिति में इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर पर ऑटोमैटिकली कॉल कर देता है। एप्पल के वॉच के साथ-साथ आइफोन में भी कंपनी ने इमरजेंसी कॉलिंग फीचर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications