झुर्रियां केवल चार्म ही नहीं स्वाभिमान भी कम कर देती हैं

झुर्रियों के कारण केवल चार्म ही नहीं स्वाभिमान भी खोता है, यह कहना हमारा नहीं बल्कि एक शोध का कहना है, जिससे साफ होता है कि चेहरे और शरीर पर बढ़ती झुर्रियों से

इंसान केवल शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी परेशान होता है। वाशिंगटन के कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि अगर उम्र अधिक हो जाए तो चेहरे पर क्रीम के उपयोग और त्वचा पर आई झुर्रियों को मिटाने के उपाय कर स्वाभिमान बढ़ाया जा सकता है।

इसके लिए थोड़ा सा इंसान को अपने ऊपर मेहनत करनी पड़ेगी तभी वह अपनी मुश्किलों से बाहर आ सकता है। वैसे इन समस्याओं से सबसे ज्यादा ग्रस्त महिलाएं होती हैं इसलिए यूएबी कॉस्मेटिक डर्माटोलॉजिस्ट के निदेशक एवं प्रबंध निदेशक मैरिएन नॉर्थिग्टन ने कहा, "त्वचा की उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया तेज करने वाली कारक फोटोएजिंग या पराबैंगनी किरणें हैं।"

नॉर्थिग्टन ने कहा, "30 प्लस एसपीएफ सनस्क्रीन, जिसमें जिंक ऑक्साइड हो, रोजाना लगाने से फोटोएजिंग से बचा जा सकता है।"अगर सूर्य की किरणें पहले ही त्वचा को नुकसान पहुंचा चुकी हों तो भी त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी करने के कुछ तरीके हैं।

आगे की खबर स्लाइडों में

 आत्मसम्मान में वृद्धि

आत्मसम्मान में वृद्धि

यूएबी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में एसोसिएट प्रोफेसर और मनोवैज्ञानिक जोश कलापोव ने कहा, "बाहरी रूप व्यक्ति के स्वाभिमान पर प्रभाव डाल सकता है, इसलिए अपनी नजर के साथ-साथ दूसरों की नजरों में भी अच्छा दिखना आत्मसम्मान में वृद्धि कर सकता है।"

क्रीम का बार-बार प्रयोग

क्रीम का बार-बार प्रयोग

नॉर्थिग्टन ने कहा, "विटामिन ए से निकलने वाले रेटिनोल से बनी क्रीम का बार-बार प्रयोग त्वचा के कैंसर और त्वचा की रंजकता के जोखिम को कम कर सकता है। यह त्वचा से झुर्रियां घटाने वाले कोलेजन तत्व को भी बढ़ाएगा।"

थोड़ी सी मेहनत

थोड़ी सी मेहनत

झुर्रियां मिटाने के लिए इंसान को अपने ऊपर मेहनत करनी पड़ेगी उसे अपने ऊपर थोडा वक्त देना होगा। आलस्य से काम नहीं चलेगा।

कास्मेटिक का प्रयोग कम

कास्मेटिक का प्रयोग कम

झुर्रियां मिटाने के लिए इंसान को मेकअप से दूर रहना चाहिए, सनस्क्रीन लोशन का मतलब मेकअप से नहीं है।

योगा और पानी का प्रयोग ज्यादा

योगा और पानी का प्रयोग ज्यादा

झुर्रियां मिटाने के लिए इंसान को योगा और पानी का प्रयोग ज्यादा करना होगा क्योंकि यही दोनों आपको जवां रखने में मदद कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+