Richest Families: एशिया में सबसे अमीर अंबानी फैमिली, धनाढ्य परिवारों की सूची में भारत के 6 घराने
Richest Families, ब्लूमबर्ग की ताजा रिपोर्ट में अंबानी परिवार को 102.7 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ एशिया के सबसे धनी परिवार का स्थान दिया गया है। अंबानी परिवार रिलायंस इंडस्ट्रीज का मालिक है और इसके अध्यक्ष मुकेश अंबानी है।
रिलायंस को खड़ा करने में तीन पीढ़ियों की मेहनत है। ब्लूमबर्ग की 2023 की रिपोर्ट में भी अंबानी परिवार को एशिया का सबसे अमीर परिवार नामित किया गया था, लेकिन 2023 में उनकी संपत्ति 79.3 बिलियन डॉलर थी। 2023 की रिपोर्ट के बाद अंबानी परिवार की संपत्ति 23.4 बिलियन डॉलर बढ़ गई है।

हाल ही में ब्लूमबर्ग ने एशिया के 20 सबसे धनी परिवारों की रिपोर्ट जारी की है, और इस रिपोर्ट में भारत के छह परिवार शामिल है। इन सभी 20 परिवारों की कुल संपत्ति मिलकर 534 बिलियन डॉलर है जो कि पिछले साल की रिपोर्ट के मुकाबले 55 बिलियन डॉलर ज्यादा है।
हार्टोनो परिवार दूसरा सबसे बड़ा अमीर
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, हार्टोनो परिवार 44.8 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ एशिया का दूसरा सबसे अमीर परिवार बना हुआ है। हार्टोनो परिवार अपनी कंपनियों, जेरम और बैंक सेंट्रल एशिया के कारण काफी मशहूर सक्रिय है । 2023 की ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में भी हार्टोनो परिवार को एशिया के सबसे अमीर परिवारों में से दूसरे स्थान पर रखा गया था, जब उनकी संपत्ति 38.8 बिलियन डॉलर थी। 2023 की रिपोर्ट के बाद उनकी संपत्ति में 6 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी देखी गई है।
मिस्त्री परिवार एक पायदान ऊपर
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में मिस्त्री परिवार एशिया का तीसरा सबसे धनी परिवार है। 2024 में मिस्त्री परिवार की कुल संपत्ति 36.2 बिलियन डॉलर है। मिस्त्री परिवार शापूरजी पालोनजी समूह का मालिक है जो कि कई सारी कंपनियों का एक संगठन है। इस समूह को खड़ा करने में पांच पीढ़ियां शामिल रही हैं। 2023 की ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में मिस्त्री परिवार को एशिया का चौथा सबसे अमीर परिवार नामित किया गया था और तब उनकी संपत्ति 28.4 बिलियन डॉलर थी।
क्वोक परिवार
2024 में ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की एशिया के सबसे अमीर परिवारों की सूची में क्वोक परिवार चौथे स्थान पर है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, क्वोक परिवार की कुल संपत्ति 32.3 बिलियन डॉलर है, जो कि उनकी 2023 की कुल संपत्ति से लगभग 2.5 बिलियन डॉलर कम है। 2023 में, वे 34.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर थे। क्वोक परिवार सन हांग काई प्रॉपर्टीज का मालिक है और उनकी कंपनी को हांगकांग में सबसे बड़ी प्रोपर्टी डीलर कंपनी माना जाता है। इस कंपनी को खड़ा करने में तीन पीढ़ियां शामिल रही है।
चेरावनोंट परिवार
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, चेरावनोंट परिवार एशिया का पाँचवाँ सबसे अमीर परिवार है। 2024 में चेरावनोंट परिवार की कुल संपत्ति 31.2 बिलियन डॉलर है। चेरावनोंट परिवार चारोएन पोकफंड समूह का मालिक है, जिन्होंने कई व्यावसायिक क्षेत्र में अपनी पकड़ बना रखी है। चारोएन पोकफंड समूह में चार पीढ़ियों की मेहनत है। 2023 में ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में भी 28.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ चेरावनोंट परिवार को 5वां स्थान दिया गया था। एक साल में चेरावनोंट परिवार की संपत्ति में 3 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
युविध्य परिवार
युविध्य परिवार एशिया का सबसे छठा सबसे अमीर परिवार है। 2024 में युविध्य परिवार की कुल संपत्ति 30.2 बिलियन डॉलर है। युविध्य परिवार टीसीपी समूह का मालिक है और प्रसिद्ध एनर्जी ड्रिंक रेड बुल का सह-मालिक है। टीसीपी समूह खाद्य और पेय पदार्थ क्षेत्र में सक्रिय है। इस कंपनी को दो पीढ़ियों ने मिलकर खड़ा किया है। ब्लूमबर्ग की 2023 की रिपोर्ट में भी युविध्य परिवार एशिया का छठा सबसे धनी परिवार था, लेकिन उस समय उनकी कुल संपत्ति आज की कुल संपत्ति से लगभग 2.8 बिलियन डॉलर कम थी।
भारत का जिंदल परिवार
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जिंदल परिवार एशिया का सातवां सबसे धनी परिवार है। 2024 में जिंदल परिवार की कुल संपत्ति 27.6 बिलियन डॉलर है। 2023 की ब्लूमबर्ग की एशिया के 10 सबसे धनी परिवारों की सूची में जिंदल परिवार का नाम शामिल नहीं था। औद्योगिक क्षेत्र के ओपी जिंदल समूह का मालिकाना हक जिंदल परिवार के पास है। ओपी जिंदल समूह का नाम तीन पीढ़ियों ने मिलकर चमकाया है। 2023 की ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में एशिया के 10 सबसे धनी परिवारों में सातवें स्थान पर चेंग परिवार था।
ताइवान साई परिवार
ब्लूमबर्ग ने एशिया के 10 सबसे अमीर परिवारों की 2024 की रिपोर्ट में साई परिवार को आठवां सबसे धनी परिवार नामित किया है। साई परिवार की 2024 में कुल संपत्ति 24 बिलियन डॉलर है। यह परिवार कैथे फाइनेंशियल और फूबोन फाइनेंशियल का मालिक है। इन कंपनियों को खड़ा करने में तीन पीढ़ियों की मेहनत है। 2023 की ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में साई परिवार को एशिया का नौवां सबसे धनी परिवार बताया गया था और तब उनकी संपत्ति 21.4 बिलियन डॉलर थी, और अब उनकी कुल संपत्ति 2.6 बिलियन डॉलर बढ़ गई है।
हाँग काँग का चेंग परिवार
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक एशिया के 10 सबसे धनी परिवारों में से चेंग परिवार नौवें स्थान पर आता है। 2023 की ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में चेंग परिवार को सातवें सबसे अमीर परिवार के रूप में नामित किया गया था लेकिन अब उनका स्थान फिसल कर नौवां हो चुका है। 2024 में चेंग परिवार की कुल संपत्ति 23.6 बिलियन डॉलर है, जो कि उनकी 2023 की कुल संपत्ति से 2.3 बिलियन डॉलर कम है। चेंग परिवार न्यू वर्ल्ड (प्रोपर्टी), चाउ ताई फुक (ज्वैलरी) जैसी कंपनियों का मालिक है।
भारत का बिरला परिवार
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, बिरला परिवार एशिया का दसवां सबसे धनी परिवार है। बिरला परिवार आदित्य बिरला समूह का मालिक है, जो भारत के सबसे पुराने पारिवारिक स्वामित्व वाले व्यवसायों में से एक है। आदित्य बिरला समूह की वित्त, खुदरा व्यापार जैसे कई क्षेत्रों में पकड़ है। 2024 में बिरला परिवार की कुल संपत्ति 21.8 बिलियन डॉलर है और 2023 की एशिया के 10 सबसे धनी परिवारों की सूची में बिरला परिवार शामिल नहीं था। आज आदित्य बिरला ग्रुप जितना बड़ा है उसके पीछे सात पीढ़ियों की मेहनत है।












Click it and Unblock the Notifications