जानिए अपने शरीर के बारे में 40 रोचक तथ्य
बैंगलुरू। मानव शरीर की संरचना जितनी अद्भुत है उतनी ही जटिल भी है। यह एक ऐसा विषय बन गया है जिस पर सदियों से शोध होते ही आएं हैं और भविष्य में भी होते ही रहेंगे। इसलिए अगर मानव शरीर से जुड़े नए और रोचक तथ्य आपके समक्ष प्रस्तुत हो तो इसमें कोई अचरज नहीं होगा।
जानिए दुनिया से जुड़ी कुछ अजब-गजब बातें
लेकिन फिर भी मानव शरीर का किस्सा बहुत ही रोमांचक है। कुछ चीजें तो हमारे दैनिक जीवन से ही जुड़ी हैं पर फिर भी हम उस पर गौर नहीं करते। आज हम आपको मानव शरीर से जुड़े ऐसे ही कुछ नवीन और रोचक तथ्य बताएंगे जिनसे संभवत: आप परिचित नहीं होंगे..तो देर किसी बात की है नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये और शरीर के बारे में 40 रोचक तथ्य..

रात में ज्यादा चलता है दिमाग
दिमाग दिन से ज्यादा रात में सक्रिय रहता है। इसके पीछे क्या कारण है वैज्ञानिक भी नहीं जानते।

आईक्यु से ज्यादा सपने
आईक्यु जितना तेज होता है उतने ही ज्यादा सपने आते हैं।

चेहरे के बाल सबसे तेज
शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में चेहरे के बाल जल्दी बढ़ते हैं।

इस अंगुली का नाखून बढ़ता है तेज
अन्य अंगुलियों की अपेक्षा बीच वाली अंगुली के नाखून तेजी से बढ़ते हैं।

पैर के नाखून बढ़ते है कम
पैर के नाखूनों की तुलना में हाथ के नाखून चार गुना तेज बढ़ते हैं।

बाल के केवल 7 साल
मनुष्य के बालों का औसतन जीवनकाल 3 से 7 साल होता है।

पेट का अम्ल जिंक पर भारी
आपके पेट में जो अम्ल होता है वो जिंक को जलाने के लिए पर्याप्त होता है। लेकिन इससे पेट को नुकसान नहीं होता क्योंकि पेट की भित्तियाँ निरंतर स्वयं नवीनीकृत हो जाती है।

महिलाओं की धड़कन तेज
पुरुषों की तुलना में महिलाओं की धड़कन तेज होती है।

पुरुष लेते हैं कम झपकी
पुरुषों की तुलना में महिलाएं दुगनी झपकियाँ लेती हैं।

महिलाओं में अधिक सूंघने की क्षमता
महिलाओं में सूंघने की क्षमता पुरुषों से ज्यादा बेहतर होती है।

पुरुषों के वसा दहन तेज
पुरुषों में वसा महिलाओं की तुलना में जल्दी जलता है प्रति दिन 50 कैलोरी की दर से।

पुरुष पर भारी हिचकी
महिलाओं से अधिक हिचकी पुरुषों को आती है।

महिलाओं के शरीर में खून कम
पुरुषों के शरीर में लगभग 6.8 लीटर खून होता है जबकि महिलाओं के शरीर में लगभग 5 लीटर।

छोटी और बड़ी कोशिका
शरीर में सबसे बड़ी कोशिका मादा अंडाणु और सबसे छोटी कोशिका नर शक्राणु होता हैं।

स्वीमिंग पुल जितना लार
अपने जीवन काल के दौरान आप इतना थूकते हैं कि उस लार से दो स्वीमिंग पुल भर सकते हैं।

बच्चों की आँखे होती हैं नीली
बच्चे हमेशा नीली आँखों के साथ पैदा होते हैं। उनकी आँखों में मेलेनिन को जमने में समय लगता है।

प्रति घंटे होता है इरेक्शन
पुरुष को प्रति घंटे नींद के बात इरेक्शन होता है। ऐसा रक्त परिसंचरण और टेस्टोस्टेरोन उत्पादन के संयोजन के कारण होता है।

ज्यादा खाने से कान कमजोर
बहुत ज्यादा खाने के बाद, सुनने की क्षमता कम हो जाती है।

लार से ही है स्वाद
अगर आपका लार भोजन के साथ नहीं मिल पाता तो आप भोजन का स्वाद नहीं महसूस कर पाएंगे।

शोर का प्रभाव पुतली पर
शोर से आपकी आँखों की पुतलियाँ चौड़ी हो जाती है।

अलग गंध अलग प्रिंट
सभी में एक अलग गंध, अलग फिंगर प्रिंट और अलग टंग प्रिंट होते हैं।

60 में स्वाद गायब
60 की उम्र तक, अधिकांश लोग अपनी लगभग आधी स्वाद कलिकाएं खो देते हैं।

आँखों का आकर
जन्म के बाद आँखों का आकर नहीं बढ़ता लेकिन नाक और कान का विकास नहीं रुकता।

धूप जलाती है रक्त वाहिकाओं को
एक साधारण, मध्यम तेज धूप की कालिमा बड़े पैमाने पर रक्त वाहिकाओं को जला देती है।

सुबह लम्बाई ज्यादा
हमारी लम्बाई शाम की तुलना में सुबह 1 सेमी. ज्यादा लम्बी होती है।

जीभ सबसे मजबूत
मानव शरीर में सबसे मजबूत मांसपेशी मनुष्य की जीभ होती है।

जबड़े में है बहुत जान
मानव शरीर में जबड़े की हड्डी सबसे मजबूत हड्डी होती है।

शरीर की आधी ह्ड्डियाँ हाथ पैर में
मनुष्य के शरीर की आधी हड्डियाँ हाथ और पैर की हड्डियों में समाहित होती है।

त्वचा में 32 जीवाणु
आपकी त्वचा के प्रति इंच में 32 जीवाणु होते हैं लेकिन यह नुकसान देह नहीं होते।

त्वचा हो जाती है नई
मनुष्य की बाहरी त्वचा हर 27 दिन में नई हो जाती है।

300 मिलियन कोशिकाएं प्रतिमिनट नष्ट
प्रति मिनट मानव शरीर की 3 सौ मिलियन कोशिकाएं नष्ट हो जाती है और वयस्क प्रतिदिन 300 बिलियन नई कोशिकाओं को उत्पादित करते हैं।

ठंडे कमरे में डरावने सपने
जितने ठंडे कमरे में आप सोते हैं डरावने सपने आने की उतनी ही ज्यादा संभावना होती है।

भावना से भरे मनुष्य के आंसु
मनुष्य ही केवल वह प्रजाति है जिसके भावनमयी आंसु निकलते हैं।

जन्म के समय नहीं दिखते रंग
जन्म के समय सभी बच्चे रंगों को नहीं देख सकते वे केवल काला या सफेद रंग ही देख सकते हैं।

खून से अछूता कार्निया
शरीर में आँखों का कार्निया ही केवल वो हिस्सा है जहां रक्त की आपूर्ति नहीं होती। इसे सीधे हवा से ऑक्सीजन मिलता है।

पानी है बहुत जरूरी
साधारण मनुष्य बिना खाए 20 दिन तक रह सकता है लेकिन बिना पानी के 2 दिन से ज्यादा जीवित नहीं रह सकता।

नहीं घोंट सकते अपना गला
अपने आप को गला घोंट कर मार पाना संभव नहीं होता है।

एक तेज तो एक कमजोर आँख
प्रत्येक व्यक्ति की एक आँख तेज और एक आँख कमजोर होती है।

10 साल में नया कंकाल
आपका कंकाल हर दस साल में खुद को नया कर लेता है, जिसका अर्थ है हर दस साल में आपको नया कंकाल मिलता है।

पैर में स्वेद ग्रंथियों का धमाल
मनुष्य के पैर में 500,000 स्वेद ग्रंथियाँ होती हैं जो एक पिंट से ज्यादा पसीना निकाल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications