बनारस की पहचान में ही छिपी हैं नरेंद्र मोदी की 15 बड़ी चुनौतियां
[अन्नू मिश्रा] गंगा के दक्षिणी छोर पर स्थति बनारस एक ऐतिहासिक शहर है। इन दिनों यहां चुनावी लहर है और इस लहर के बीच चौराहों पर, चाय की दुकानों पर और घरों के अंदर भी एक ही चर्चा है- "भाई इस बार नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं अपने बनारस से...." मजेदार बात यह है कि बनारस के बैठकबाज इस मुद्दे का जमकर मजा लूट रहे हैं। मजा लूटना तो एक ओर, लेकिन अगर बनारस की मूलभूत समस्याओं और उसकी ऐतिहासिक विशेषताओं पर एक नजर डालें तो नरेंद्र मोदी के सामने बड़ी चुनौतियां दिखाई दे रही हैं। चुनौती इसलिये क्योंकि बनारस के लोग सामने वाले से प्रेम करने में कभी पीछे नहीं हटते, लेकिन अगर मूड खराब हुआ तो गाली देने में भी चूकते नहीं हैं।
बनारस को लेकर मोदी के सामने आने वाली चुनौतियों पर नजर डालने से पहले एक नजर काशी पर- भारत की शान, यूपी की आन और हिंदु धर्म की जान बनारस भारत का सबसे प्राचीन शहर है। देवों की नगरी, संतों की वाणी और गंगा का पानी बनारस की पहचान है। औपचारिक रुप से इसे वाराणसी को इसी नाम से जाना जाता है। बनारस यूपी के पूर्वी छोर पर स्थित है।
बनारस हिंदु धर्म की पवित्र नगरी है। इसे काशी के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर का अस्तित्व पौराणिक काल से है। बनारस हिंदु नगरी तो है ही पर इन दिनों राजनीति का मह्त्तवपूर्ण गढ भी बना हुआ है। स्वयं देश की दड़कन नरेंद्र मोदी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ तो बात है बनारस में कि आज आधुनिक भारत में भी प्राचीन बनारस नगरी का रुतबा जस का तस बना हुआ है।
पढ़ें- नरेंद्र मोदी के बारे में क्या कहते हैं बनारस के मुसलमान?
इस शहर की विषेशताओं को बारे में जितना कहा जाए कम हैं। धर्म की दृष्टि से कला की दृष्टि से, लोक संस्कृति की दृष्टि से हर तरह से बनारस अद्भुत है। यह शिव की नगरी है। हर हर महादेव की गूंज से हर वक्त यह गूंजता रहता है। यदि आपको हिंदु धर्म की वास्तविक रुपरेखा का परिचय पाना हो तो यह शहर इसको लिए उपयुक्त है। भले ही सपा को शासन काल में इस शहर का कोई खास विकास नहीं हो पा रहा है पर फिर भी अपनी सांस्कृतिक विषेशताओं को कारण यह शहर हमेषा से प्रसिद्ध रहा है।
आईये स्लाइडर में तस्वीरों के साथ आपको बताते हैं बनारस को बारे में कुछ रोचक बातें और मोदी के सामने चुनौतियां।

पहली चुनौती
जैसा कि आप जानते ही होंगे कि बनारस गंगा को तट पर स्थित शहर है। क्या आप जानते हैं यहां कुल 72 गंगा घाट हैं और सबकी अपनी अलग अलग विषेशता है। इन घाटों में दषाष्वमेध, मणिकर्णिका, सिंधिया, मानमंदिर, ललिता तथा असी घाट सबसे प्रसिद्ध घाट है।
चुनौती- गंगा नदी का पानी दिन पर दिन प्रदूषित हो रहा है और घाट पर बनी सीढ़ियां जर्जर अवस्था में हैं, कभी भी दुर्घटना हो सकती है, लिहाजा इन घाटों का सौंदर्यीकरण कराना बेहद जरूरी है।

दूसरी चुनौती
दूसरी विषेशता इस शहर को नाम में ही। माना यह जाता है कि इस शहर का नाम वाराणसी दो पवित्र नदियों वरूणा नदी और असी नदी को नाम से मिलकर बना है।
चुनौती- वरुणा नदी की हालत बेहद नाजुक है।

तीसरी चुनौती
यह शहर न कोवल हिंदु धर्म बल्कि बौद्ध और जैन धर्म को लिए भी यह शहर बहुत महत्तवपूर्ण है। महात्मा बुद्ध ने अपना पहला प्रवचन यही निकट में स्थित सारनाथ में ही दिया था।
चुनौती- बौद्ध मंदिरों का रखरखाव ठीक से नहीं होता है। जबकि बिहार के बौद्ध स्थल प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जा चुके हैं।

धर्म की नगरी
इस शहर का उल्लेख उपनिशदों में भी मिलता है। स्कन्द पुराण, रामायण, महाभारत आदि अनेक धार्मिक ग्रन्थों में इस शहर का उल्लेख मिलता है। कहा जाता है कि बनारस अथवा काषी नगरी की स्थापना स्वयं शिव जी ने की थी।
चुनौती- काशी विश्वनाथ मंदिर के आस-पास के इलाके में कोई विकास नहीं हुआ है और गंदगी भी बहुत रहती है।

पांचवीं चुनौती
इस शहर में महर्शि अगस्त्य, धनवंतरि, गौतम बुद्ध, संत कबीर, लक्ष्मीबाई, पाणिनी, पतांजलि, संत रैदास, स्वामी रामानंदाचार्य, षंकराचार्य, गोस्वामी तुलसीदास, महर्शि वेदव्यास और वल्लभाचार्य जैसी विभूतियों का जन्म और वास होता रहा।
चुनौती- इनके नाम पर बने पार्कों का हाल बहुत बुरा है।

छठी चुनौती
हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का और बनारसी घराना का आरंभ यहीं से हुआ। इस शहर ने पण्डित हरि प्रसाद चौरसिया और उस्ताद बिसमिल्लाहं खां जैसे रत्न देश को दिए।
चुनौती- संकट मोचन संगीत समारोह में लोगों की भागीदारी कम हो रही है। इसे बढ़ाना जरूरी है, तभी संगीत रत्न पैदा होंगे।

सातवीं चुनौती
अति प्राचीन युग में चांदी का व्यापार यहां शुरु हुआ। यहीं चंद्रवंश का उदय हुआ। प्राचीन काल से महाजनपद युग तक काषी की भूमिका अहम रही है। 17वीं शताब्दी में इसे स्वतंत्र राज्य को रुप में प्रतिष्ठित किया गया।
चुनौती- व्यापार के मामले में यह शहर निरंतर पिछड़ता जा रहा है।

आठवीं चुनौती
बनारस हिंदु विष्वविद्यालय, महात्मा गांधी काषी विद्यापीठ, सेंटर स्कूल ऑफ हाइयर टिबेटियन स्टडीज और संपूर्णानंद संस्कृत विष्वविद्यालय यहां को प्रमुख उच्च षिक्षा कोन्द्र हैं।
चुनौती- बीएचयू के अलावा बाकी के संस्थानों में अच्छे पाठ्यक्रम नहीं होने की वजह से परफॉरमेंस गिर रही है। शिक्षकों की कमी है और प्रोफेशनल कोर्स भी नहीं।

नवीं चुनौती
पर्यटन की दृष्टि से भी बनारस भारत का महत्तवपूर्ण पर्यटक स्थल है। एक तीर्थ स्थली को रुप में यहां का पर्यटन उद्योग खूब फल फूल रहा है।
चुनौती- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये सरकार उदासीन है।

दसवीं चुनौती
काषी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, दुढिराज गणेष, काल भैरव मंदिर, दुर्गाजी मंदिर, संकटमोचन, नया विषवनाथ मंदिर, भारतमाता मंदिर, संकटादेवी मंदिर बनारस को प्रमुख मंदिर है इसको अलावा भी यहां कई छोटे बड़े मंदिर स्थित हैं।
चुनौती- इस शहर में एक से बढ़कर एक महत्वपूर्ण मंदिर हैं, लेकिन उन तक पहुंचना बेहद कठिन है, क्योंकि सड़कों की हालत बहुत खराब है। जर्जर सड़कें होने की वजह से पर्यटक एक-दो मंदिर जाने के बाद आगे जाने से इंकार कर देते हैं।

ग्यारहवीं चुनौती
बनारसी साड़ी और बनारसी पान को बारे में तो आपने सुना ही होगा। आज इसका प्रचलन न कोवल भारत में बल्कि विदेशों में भी है।
चुनौती- मोदी गुजरात के सूरत की साड़ियों को बढ़ावा देंगे या बनारस की बनारसी साड़ियों को?

बारहवीं चुनौती
आज भी बनारस की तंग सड़को और मकानों की रुपरेखा इसकी प्रावीनता का एहसास दिलाते हैं।
चुनौती- सड़कों की हालत ऐसी है कि बारिश के दिनों में चलना मुहाल हो जाता है। जाम लगने में जरा भी देर नहीं लगती।

तेरहवीं चुनौती
बनारस को रामनगर की रामलीला पूरे देश में प्रचलित है। दूर दूर से लोग खास इसे देखने को लिए यहां आते हैं।
चुनौती- रामलीला आयोजित करने वालों को आर्थिक सहयोग नहीं मिलने के कारण हमेशा संशय बना रहता है कि आगे यह चलपायेगी कि नहीं। इसमें सरकार के सहयोग की आवश्यकता है।

चौदहवीं चुनौती
यहां का मुख्य उद्योग बनारसी रेशम साड़ी कपड़ा उद्योग और कालीन उद्योग है। इसको अलावा बनारसी पान का उद्योग भी व्यापक है।
चुनौती- कालीन की अच्छी मार्केटिंग नहीं हो पाने के कारण बुनकरों को औने-पौने दाम ही मिल पाते हैं।

पंद्रहवीं चुनौती
बनारस उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एजूकेशनल हब है।
चुनौती- सबसे बड़ी चुनौती है इस शहर को कॉर्पोरेट हब बनाना। क्योंकि जबतक शहर का विकास नहीं होगा, तबतक कोई कंपनी यहां कदम नहीं रखेगी, फिर चाहे मोदी सांसद हों या कोई और।


Click it and Unblock the Notifications
