ताजमहल के बारे में ऐसी 10 अनसुनी बातें जिन्हें पढ़कर चौंक जायेंगे आप
आगरा। इश्क एक इबादत है तो ताजमहल उस इबादत की जानदार तस्वीर, मोहब्बत की इस अजीमो-शान इमारत को देखकर लोग आज भी प्यार पर भरोसा करते हैं क्योंकि इस प्यार में समर्पण, त्याग, खुशी और वो सबकुछ है जो कि इश्क को मुक्म्मल जहां देता है।
आईये आपको बताते हैं शाहजहां द्वारा बनवायी गई इस बेमिसाल खूबसूरत और विश्व के 8 अजूबों में से एक ताजमहल के बारे में अनसुनी बातें..
Pics: सुनीता विलियम्स ने किया इश्क की इबादत ताजमहल का दीदार
1. बेशक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया था लेकिन मुमताज, शाहजहां की तीसरी पत्नी थीं।
2. मुमताज, शाहजहां की 14वीं संतान को जन्म देते वक्त स्वर्ग सिधार गयी थीं, उनके मरने के बाद शाहजहां ने उनकी याद में ताजमहल बनवाया था।
3. कहते हैं कि बुरहानपुर में मुमताज की मृत्यु हुई थी, उन्हें वहीं दफना दिया गया था और 6 महीने बाद उनके शव को कब्र से निकाल कर शाहजहां अपने साथ आगरा ले गए और ताजमहल में उन्हें दफनाया गया।
4. कहा जाता है कि जब तक ताजमहल बनकर तैयार नहीं हुआ था, तब तक मुमताज के शव को लेप लगाकर ममी के रूप में रखा गया था।
5. ताजमहल का निर्माण 1632 में शुरु हुआ था और इसे बनाने में पूरे 22 साल लगे थे।
वेलेंटाइन डे: ताजमहल के लवर्स बेंच पर सबसे पहले बैठे अखिलेश भैया और डिम्पल भाभी
ताजमहल के बारे में जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..

विशेष प्रकार की लकड़ी का प्रयोग
ताजमहल की नींव में एक विशेष प्रकार की लकड़ी का प्रयोग हुआ है जो कि अब यमुना के जलस्तर कम होने के कारण सूखती जा रही है, जिसके कारण ताजमहल के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।

आठ देशों से सामग्री
ताजमहल के निर्माण के लिए आठ देशों से सामग्री मंगाई गई थी।

बढ़ते प्रदूषण से खतरा
बढ़ते प्रदूषण की वजह से ताजमहल की सफेदी पर असर हो रहा है।इसलिए उसके कुछ हिस्सों पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाया गया लेकिन रंग पर असर नहीं हुआ।

दुनिया का पहला अजूबा
ताजमहल को दुनिया के आठ अजूबों में शामिल करने के लिए पूरे दुनिया में वोटिंग हुई थी, ताजमहल को इतने वोट मिले जिसके चलके यह दुनिया का पहला अजूबा बन गया।

विश्व धरोहर
ताजमहल फारसी, तुर्क, भारतीय और इस्लामी वास्तुकला के घटकों का अनोखा संगम है। इसी के चलके यूनेस्को ने साल 1983 में विश्व धरोहर घोषित किया था।














Click it and Unblock the Notifications