Fatehpur Accident: आल्टो कार और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे सभी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि एक आल्टो कार की ट्रक से आमने सामने की भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में दो महिलाओं समेत कुल 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बता दें कि यूपी के फतेहपुर स्थित हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा के पास सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक ऑल्टो कार, जो की गाजीपुर थाना क्षेत्र के बकरी गांव से 12 मील अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, उसकी सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। घटना में आल्टो कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं दो महिला समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

road Accident 5 killed car and truck collision in Hussainganj all were going to attend the funeral

अंतिम संस्कार में जा रहे थे सभी
जानकारी अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर बकरी गांव निवासी दयाशंकर (70) के रिश्तेदार के रामपाल की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। उन्ही के अंतिम संस्कार में शामिल होने दयाशंकर अपनी पत्नी बृजरानी (65), भाई गोरेलाल (60) व परिवार की सुदमिया (55) पत्नी शिवशंकर को लेकर हुसैनगंज थाने के 12 मील जमरावां निवासी प्रमोद यादव (35) कार चालक के साथ जा रहे थे। मृतक रामपाल का गांव भी 12 मील है।

road Accident 5 killed car and truck collision in Hussainganj all were going to attend the funeral

ट्रक ड्राइवर फरार, ओवरटेक करने में हुआ हादसा
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताय कि ट्रक थाने में खड़ा कराया गया है। ट्रक अपने साइड था। हादसा ओवरटेक करने की वजह से हुआ है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+