बार-बाला को देख खुद पर काबू नहीं रख पाया दरोगा, सबके सामने किया ये सब, वो करती रही मना
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दरोगा का वीडियो सामने आया है। वर्दी में एक कार्यक्रम में पहुंचे दरोगा बार बालाओं के साथ हदें पार करते हुए दिखे। बार बाला बार-बार खुद दरोगा से खुद को छूने से मना करती रही, लेकिन वह उसे गलत तरीके से छूते रहे। यही नहीं दरोगा ने खुलेआम बार-बालाओं पर नोट उड़ाए। अन्य पुलिसकर्मी भी डांस का मजा लेते और वीडियो भी बनाते दिखे। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

बार-बालाओं पर पैसे लुटाते दिखे दरोगा
मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक मांगलिग कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां बार-बालाओं को भी डांस के लिए बुलाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वीडियो में एक दरोगा बार-बालाओं पर जमकर पैसे लुटा रहा है।
Recommended Video

गलत तरीके से बार-बाला को छूता रहा दरोगा
दरोगा हुसैनगंज थाने में तैनात सुरेंद्र सिंह बताया जा रहा है। सुरेंद्र सिंह बार-बालाओं पर सिर्फ पैसे लुटाने तक ही नहीं सीमित रहे। वह बार-बालाओं को गलत तरीके से बार-बार छूते भी दिखे। कई बार बार-बालाएं उन्हें ऐसा करने से मना भी किया, लेकिन दरोगा अपनी हरकत से बाज नहीं आए।

एसपी ने किया सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई के आदेश
मामले में एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र में जो एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है इस मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए दरोगा सुरेंद्र पाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही और भी दोषियों पर भी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications