Video: हेमा मालिनी के बाद अब केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ने हंसिया लेकर काटा गेंहू

Fatehpur news, फतेहपुर। लोकसभा चुनाव में अपनी जीत के लिये प्रत्याशियों द्वारा तरह-तरह का हथकंडा अपनाया जा रहा है। फिल्म अभिनेत्री और सांसद व मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान खेतों में गेहूं काटा था उसी तर्ज पर फ़तेहपुर लोकसभा से सासंद एव केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और भाजपा उम्मीदवार ने भी गेहूं के खेत पहुंच कटाई में जुट गई।

after hema bjp minister sadhvi niranjan harvesting wheat

सोशल मीडिया पर केंद्रीय राज्यमंत्री का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों ने निशाने पर लेना शुरू कर दिया। हेमा मालिनी की तर्ज पर बीजेपी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने खेतों में पहुंच कर गेहूं काटकर लोगों से चुनाव में समर्थन देने की मांग की।

after hema bjp minister sadhvi niranjan harvesting wheat

जनपद में पांचवें चरण के तहत 6 मई को मतदान किया जाना है। 49 फतेहपुर लोकसभा सीट पर निवर्तमान सांसद एव मोदी कैबिनेट में खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का मुकाबला बसपा के सुखदेव वर्मा और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पूर्व राकेश सचान से है।

बीजेपी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति भिटौरा विकासखंड के महादेवपुर गांव पहुंची और लोगों से वोट की अपील की। इस दौरान किसानों को गेहूं काटता देख वह गेहूं के खेत में पहुंच गई और गेंहूं काटकर किसानों से समर्थन मांगा वहीं सपा बसपा व कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने इसे चुनावी स्टंट बताया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+