16 मिनट में 5000 लीटर डीजल चोरी, कानपुर-बरौनी ऑयल पाइप लाइन में चोरों ने लगाई सेंध
फतेहपुर। चौडगरा (फतेहपुर) में बरौनी-कानपुर डीजल पाइप लाइन हरदौरपुर गांव के समीप से गुजरती है। यहां 16 मिनट में अज्ञात चोरों ने तेल पाइप लाइन से डीजल की चोरी कर ली। अधिकारियों के अनुमान के मुताबिक चोरों द्वारा लगभग 5000 से 7000 लीटर डीजल चोरी किया गया। घटना की सूचना अधिकारियों को तब मिली जब तेल का प्रेशर कम हुआ फिर कानपुर व इलाहाबाद स्थित कंट्रोल रूम में अलार्म बजा। तुरंत चौकन्ने हुए विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे।

चोरों ने की बड़ी चोरी
स्थानीय पुलिस के साथ कानपुर इलाहाबाद बरौनी के विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां जांच-पड़ताल की सूचना पर स्वाट टीम फतेहपुर भी पहुंची। बारीकी से जांच-पड़ताल करते रहे जानकारों की मानें तो इसी प्रकार की चोरी बीते 1 वर्ष पूर्व भी घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर हो चुकी है। अज्ञात चोरों द्वारा हजारों लीटर डीजल चोरी का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। मामले की जानकारी होते ही विभाग के उप महाप्रबंधक कानपुर कार्यालय पनकी से जांचकर्ता अधिकारी के रूप में शेष नारायण पहुंचे।

16 मिनट में 5000 लीटर तेल चोरी
उन्होंने बताया कि 12: 48 से 12:56 के साथ 1:10 से 1:17 प्रेशर डाउन हुआ था। प्रेशर डाउन होते ही अलार्म बजने लगे। तकनीकी टीम के साथ अफसर पाइप लाइन लीकेज प्वाइंट की तलाश करने निकल पड़े। कानपुर-इलाहाबाद हेड ऑफिस में मौजूद कार्यरत कर्मचारी व अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया।

जांच में जुटे अधिकारी
उप प्रबंधक शेष नारायण ने बताया कि मात्र 16 मिनट में ही अज्ञात चोरों द्वारा 5000 से ज्यादा लीटर डीजल चोरी किया गया है। इस मामले में दिवाकर श्रीवास्तव इंडियन ऑयल प्रचलन प्रबंधक की ओर से तहरीर देकर थाना कल्यानपुर पुलिस को जानकारी दी गई।
-
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Today Petrol Diesel Price: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी! भारत में आज घटे या बढ़े तेल के दाम? -
Kal Ka Mausam: 7 दिन तक बारिश-बर्फबारी का IMD Alert, क्या Delhi-UP में गिरेगा पानी? पहाड़ी इलाकों का मौसम कैसा -
Telangana Petrol Diesel Update: तेलंगाना में आखिर अचानक क्यों खाली होने लगे पेट्रोल पंप? TPDA ने दिया जवाब -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications