फर्रुखाबाद: पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में मिला सूटकेस, खोला तो पॉलीथिन में मिला महिला का शव
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कानपुर-फर्रुखाबाद 55327 पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में लावारिस सूटकेस मिला। पुलिस ने बंद सूटकेस खोला तो उसमें एक महिला का शव मिला। सूटकेस में शव मिलने से पुलिस दंग रह गई। बता दें कि महिला के चेहरे को बुरी तरह से काटा गया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, फर्रुखाबाद में गुरुवार देर रात कानपुर-फर्रुखाबाद 55327 पैसेंजर ट्रेन सफाई की जा रही थी। उसी दौरान सफाई कर्मी को दोनों बाथरूम के बीच लाल रंग का ट्राली बैग दिखाई दिया। कर्मचारियों ने डिब्बे के दोनों बाथरूम के बीच लाल रंग का लावारिस बैग मिलने की सूचना जीआरपी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने बैग को खोला तो उसमें महिला का शव मिला। महिला का चेहरा बुरी तरह से काटा गया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
लाश के ऊपर पॉलीथिन
बैग खुलते ही पुलिस कर्मी दंग रह गये। उसमें पालीथिन में पैक कर करीब 22 वर्षीय महिला का शव बंद किया गया था। महिला के पैर में बिछिया पहिने थे। जिससे पता चलता है वह शादीशुदा थी। शव को पॉलीथीन में लपेटा गया था। बैग में ही एक तकिया मिला है। बता दें महिला की हत्या और बैग ट्रेन में रखने की सूचना से जीआरपी में खलबली मच गई। जीआरपी नें उसकी शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन पता नहीं चला। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications